फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Do not ignore changes in your voice, difficulty swallowing, or a lump in the neck.

Lucknow News: आवाज में बदलाव, निगलने में दिक्कत या गर्दन में गांठ को न करें नजरअंदाज

Tue, 28 Jul 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Do not ignore changes in your voice, difficulty swallowing, or a lump in the neck.
कैंसर संस्थान में हुआ कार्यक्रम।
लखनऊ। विश्व हेड एंड नेक कैंसर दिवस पर कैंसर संस्थान में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम हुआ। डीन डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि आधुनिक रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी से हेड एंड नेक कैंसर का प्रभावी इलाज संभव है। उन्होंने मुंह में घाव, आवाज में बदलाव, निगलने में दिक्कत या गर्दन में गांठ जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट ने कहा कि हेड एंड नेक कैंसर के अधिकांश मामले तंबाकू और धूम्रपान से जुड़े होते हैं। तंबाकू से दूरी बनाकर और नियमित स्क्रीनिंग कराकर इस बीमारी को काफी हद तक रोका जा सकता है। सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की सीनियर रेजिडेंट डॉ. प्रियंका ने आधुनिक सर्जरी की तकनीकों की जानकारी दी। रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की डॉ. रूमीता सिंह ने प्रश्नोत्तर सत्र का संचालन किया और मरीजों और उनके परिजनों की शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय वरुण, सीएमएस डॉ. विजेंद्र सहित कई चिकित्सक मौजूद थे।
विज्ञापन

गरीब मरीजों को मिले सरकारी सहायता का लाभ
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में समय पर इलाज और आर्थिक मदद सबसे जरूरी है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाने पर जोर दिया। इससे आर्थिक तंगी इलाज में बाधा नहीं बनेगी। मंत्री ने संस्थान की ओर से दो हजार से अधिक कैंसर मरीजों के सफल इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed