फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hepatitis B-C viral load testing stalled again at KGMU

Lucknow News: केजीएमयू में फिर से हेपेटाइटिस बी-सी वायरल लोड जांच ठप

Tue, 28 Jul 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis B-C viral load testing stalled again at KGMU
हेपेटाइटिस।
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में फिर से हेपेटाइटिस वायरल लोड की जांच ठप हो गई है। किट न होने के कारण मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों पर जाना पड़ रहा है, जहां उन्हें महंगी दर पर जांच करानी पड़ रही है। करीब दो महीने पहले भी संस्थान में यह संकट आया था।
विज्ञापन

केजीएमयू में रोजाना करीब 40 से 50 मरीजों को हेपेटाइटिस वायरल लोड जांच लिखी जाती है। नोडल सेंटर होने के कारण कई अन्य जिलों से भी सैंपल जांच के लिए यहां आते हैं। ऐसे में लैब में रोजाना 70 से 90 सैंपल की जांच होती है। जांच के लिए एनएचएम से बजट मिलता है। बजट काफी समय से नहीं मिलने के कारण जांच किट खत्म हो गई है। इसके चलते ओपीडी में सैंपल कलेक्शन पर रोक लगा दी गई है। विभागों से भी सैंपल न लेने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक, हेपेटाइटिस बी और सी के मरीजों के लिए वायरल लोड जांच बेहद जरूरी है। इसी रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर दवा की डोज तय करते हैं और इलाज की निगरानी करते हैं, मगर अब जांच फिर ठप हो गई है। मरीजों को मजबूरी में 2500 से 3500 रुपये देकर निजी पैथ लैब में जांच करानी पड़ रही है। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह के मुताबिक, जांच किट की व्यवस्था कराकर अगले माह से जांच शुरू कराई जाएगी, ताकि मरीजों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed