गोंडा में व्यापारी की हत्या: मृतक के पुत्र ने अखिलेश यादव को लिखा पत्र, पुलिसकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप
पत्र को एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज ‘अत्याचार, अन्याय, अहंकार’ का पर्यायवाची बन गया है, जिसके निशाने पर ‘पीडीए’ है। मामले में पुलिसकर्मियों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर कहीं कोई भी ‘धर्म-न्याय’ में विश्वास करनेवाला है तो इस क्रूर हत्या का संज्ञान ले अन्यथा पीडीए समाज मिलजुलकर अपनी लड़ाई ख़ुद लड़ लेगा। भाजपा में ‘निषाद’ को ‘विषाद‘ के सिवा कुछ नहीं मिलेगा।
पत्र में मृतक विनोद साहनी के पुत्र ने पत्र में वारदात में पुलिसकर्मियों के भी शामिल होने की बात कही है और अखिलेश यादव से न्याय दिलाने की अपील की है।
भाजपा राज ‘अत्याचार, अन्याय, अहंकार’ का पर्यायवाची बन गया है, जिसके निशाने पर ‘पीडीए’ है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 11, 2026
अगर कहीं कोई भी ‘धर्म-न्याय’ में विश्वास करनेवाला है तो इस क्रूर हत्या का संज्ञान ले अन्यथा पीडीए समाज मिलजुलकर अपनी लड़ाई ख़ुद लड़ लेगा।
भाजपा में ‘निषाद’ को ‘विषाद‘ के सिवा कुछ नहीं… pic.twitter.com/4q0xsZqcsB
विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर मंत्री नाराज, अफसरों पर भड़के
विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद अफसरों पर भड़क उठे। मंत्री ने पूछा कि इतनी फोर्स क्यों लगवा दिए। साथ ही कई अन्य मामले में नाराजगी जताई। यहां पर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद बंद कमरे में डीएम व एसपी के साथ मंत्री बैठक कर रहे हैं।