सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBSE Result: CBSE Class 12 Results Released; 82.1 Percent of Students Successful in Lucknow Zone.

CBSE Result: सीबीएसई 12वीं का परिणाम जारी, राजधानी में बेटियों का दबदबा, अदिति 99.2, एश्वर्या को मिले 99% अंक

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 13 May 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार

विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके देख सकते हैं।

CBSE Result: CBSE Class 12 Results Released; 82.1 Percent of Students Successful in Lucknow Zone.
सीबीएसई परीक्षा परिणाम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई ) ने 12वीं का परिणाम आज बुधवार को जारी कर दिया है। विद्यार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके देख सकते हैं। लखनऊ जोन का इस बार 82.1% परिणाम रहा है।

Trending Videos


लखनऊ से आरलबी स्कूल की छात्र अदिति मिश्रा को 99.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। अदिति ने इस साल नीट की परीक्षा दी है। पेपर लीक होने से उन्हें निराशा है। आदिति ने बताया कि वह आगे और मेहनत करेंगी। उनका सपना डॉक्टर बनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगंज निवासी अदिति ने बताया कि उनके पिता विवेक मिश्रा और मां कुमकुम मिश्रा का सपना है कि मैं डक्टर बनूं। वहीं एश्वर्या पांडेय को 99 प्रतिशत अंक मिले हैं। एश्वर्या का सपना आईएएस बनना है। एश्वर्या ने बताया कि आरएलबी विकास नगर शाखा की छात्रा हैं। जानकीपुरम में वह रहती हैं। उनके पिता अभयशंकर पांडेय चोला मंडलम बैंक में कार्यरत हैं। मां अंजू पांडेय गृहिणी हैं।
 

CBSE Result: CBSE Class 12 Results Released; 82.1 Percent of Students Successful in Lucknow Zone.
आदिती - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
सीबीएसई के अनुसार 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं। ग्रेडिंग सिस्टम में A से D तक पास माना जाता है, जबकि E ग्रेड का मतलब फेल होता है। इसलिए सभी विषयों में E से ऊपर ग्रेड होना जरूरी है, नहीं तो छात्र को कम्पार्टमेंट या दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है।

लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक रहा
2026 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का 82.13% दर्ज किया गया। ट्रांसजेंडर छात्रों ने लगातार 100% परिणाम के साथ शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। कुल मिलाकर, लड़कियों ने लड़कों से 6.73% बेहतर प्रदर्शन किया है।

जारी नहीं होगी टॉपर्स लिस्ट
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की कोई आधिकारिक टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करता है। कोविड-19 महामारी के बाद इस प्रक्रिया को बंद कर दिया गया था और अब तक इसे दोबारा शुरू नहीं किया गया है।

 

CBSE Result: CBSE Class 12 Results Released; 82.1 Percent of Students Successful in Lucknow Zone.
ऐश्वर्या पांडे - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
उमंग एप पर सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?
- छात्र UMANG एप्लिकेशन का उपयोग करके सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित होने के बाद देख सकते हैं।
- अपने मोबाइल डिवाइस पर UMANG एप्लिकेशन खोलें।
- होमपेज से CBSE सेवाओं का चयन करें।
- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
- स्कोरकार्ड देखने के लिए क्रेडेंशियल सबमिट करें।
-  पंजीकृत मोबाइल क्रेडेंशियल का उपयोग करके साइन इन करें।
- शिक्षा अनुभाग खोलें और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) चुनें।
- अनंतिम “कक्षा 12वीं मार्कशीट” डाउनलोड करें।
- छात्र अतिरिक्त रूप से DigiLocker का उपयोग कर सकते हैं।

इस बार हुआ ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम का इस्तेमाल
पहली बार, सीबीएसई ने कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली को पूरी तरह से लागू किया है। इस डिजिटल मूल्यांकन योजना के तहत, कक्षा 11 और 12 के शिक्षकों ने भौतिक प्रतियों के बजाय ऑनलाइन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed