{"_id":"6a143cb605a76ba98003b7fe","slug":"charging-station-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1753316-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चार्जिंग स्टेशन हो रहे गर्म, मशीनों को ठंडा करेंगे कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चार्जिंग स्टेशन हो रहे गर्म, मशीनों को ठंडा करेंगे कूलर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। रोडवेज व सिटी बसों को चार्ज करने वाली मशीनें भीषण गर्मी में तप रही हैं। इससे हादसा होने की आशंका है। लिहाजा प्रशासन की ओर से चार्जिंग स्टेशनों को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए जाएंगे।
सिटी ट्रांसपोर्ट प्रशासन की ओर से राजधानी में करीब 140 ई सिटी बसों का संचालन किया जाता है। इन बसों को दुबग्गा में लगे चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज किया जाता है। ऐसे ही रोडवेज के पास भी इलेक्टि्रक बसें हैं। एक जोड़ी ई बसें अयोध्या रूट पर चल रही हैं। जबकि छह बसें बाराबंकी में खड़ी हैं, जो जल्द ही सड़क पर उतरेंगी। आलमबाग बस टर्मिनल व बाराबंकी में चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। ई सिटी बसों की चार्जिंग में कई घंटे लगते हैं। चूंकि वातावरण का तापमान लखनऊ में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है। इसलिए बसों को चार्ज करने वाली मशीनें तपने लगती हैं। ऐसे में हादसे की आशंका बनी हुई है। लिहाजा मशीनों को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए जाएंगे। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक व सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी अमरनाथ सहाय ने बताया कि बसों को चार्ज करने वाली मशीनों को ठंडा रखना जरूरी है। इसके लिए कूलर लगाए जाएंगे।
लगेंगे वाटर कूलर
कंडक्टरों व ड्राइवरों की सुविधा के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे उन्हें ठंडा पानी पीने को मिल सकेगा। आलमबाग बस टर्मिनल सहित कैसरबाग व अन्य बस अड्डों पर यह व्यवस्था होने से कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी।