{"_id":"6a143d14c670ed4b79080a23","slug":"railway-women-tourism-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1753321-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पूर्वोत्तर रेलवे ने 35 महिलाकर्मियों को कराई नैमिषारण्य की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पूर्वोत्तर रेलवे ने 35 महिलाकर्मियों को कराई नैमिषारण्य की यात्रा
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे ने 35 महिलाकर्मियों को कराई नैमिषारण्य की यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से सोमवार को 35 महिला रेलकर्मियों के लिए नि:शुल्क तीर्थ यात्रा कराई गई। उन्हें नैमिषारण्य की यात्रा कराई गई। यह यात्रा नारी सशक्तिकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कराई गई।
जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि महिलाकर्मियों को लखनऊ से नैमिषारण्य और आसपास के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान जलपान, भोजन, सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रबंधन की पूरी व्यवस्था की गई। उन्हें नैमिषारण्य तीर्थ स्थल के साथ चंद्रिका देवी मंदिर, चक्रतीर्थ स्थल और वेदव्यास जी के दर्शन कराए गए। हनुमान गढ़ी मंदिर, ललिता देवी मंदिर, बाला जी मंदिर और विष्णु मंदिर भी इस यात्रा में शामिल रहे। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहाकि ऐसे आयोजन महिलाओं में आत्मनिर्भरता व पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। यह सांस्कृतिक विरासत के प्रसार में भी सहायक है। इस पहल से सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा मिला है। यह एक महत्वपूर्ण सामाजिक प्रयास है।