Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chhath, the grand festival of sun worship, begins on November 13: it will commence with 'Nahay-Khay'

सूर्य उपासना का महापर्व छठ 13 नवंबर से: नहाय-खाय से होगी शुरुआत, 36 घंटे निर्जला व्रत रखेंगे व्रती

Thu, 12 Nov 2026 08:19 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 12 Nov 2026 08:19 AM IST
सार

ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पांडेय ने बताया कि 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होगी। इस दिन स्नान और घर की सफाई के बाद सात्विक भोजन किया जाता है। 14 नवंबर को खरना होगा। व्रती खीर का प्रसाद ग्रहण करने के बाद निर्जला व्रत शुरू करेंगे

विज्ञापन
Chhath, the grand festival of sun worship, begins on November 13: it will commence with 'Nahay-Khay'
- फोटो : AI

विस्तार

लोक आस्था का महापर्व छठ 13 नवंबर से शुरू होगा। चार दिवसीय पर्व का समापन 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा। इस दौरान व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगे। 15 नवंबर को शाम 5:26 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि 16 नवंबर को सुबह 6:36 बजे के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देने का समय है।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पांडेय ने बताया कि 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होगी। इस दिन स्नान और घर की सफाई के बाद सात्विक भोजन किया जाता है। 14 नवंबर को खरना होगा। व्रती खीर का प्रसाद ग्रहण करने के बाद निर्जला व्रत शुरू करेंगे। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा पारण: 15 नवंबर की शाम व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। अगले दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगे। मान्यता है कि सूर्य उपासना से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली आती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चुनाव में एक साथ दिखेंगे ओवैसी-चंद्रशेखर, दलित-मुस्लिम वोट पर होगा फोकस; 150 सीटों पर लड़ने की चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- सबसे छोटे चाचा को सुबह-शाम दंडवत करें, तभी पिघलेगा दिल; यादव वोट खिसकना तय


संझिया घाट पर छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा
गोमती नदी के संझिया घाट पर छठ पूजा की तैयारियों का नगर निगम और एलडीए के अधिकारियों ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों की सफाई, प्रकाश, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए जरूरी इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता, जोनल अधिकारी अजीत राय, अधिशासी अभियंता नजमी मुजफ्फर और जोनल स्वच्छता अधिकारी सचिन सक्सेना मौजूद रहे। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक वर्मा और महामंत्री एमके सिंह भी उपस्थित थे।

छठ घाट की मरम्मत कराने की मांग
गोमतीनगर के रुचि खंड-एक स्थित पार्क में 10 वर्षों से आयोजित हो रही छठ पूजा पर इस बार संशय बना हुआ है। कॉलोनी निवासी अखिलेश कुशवाहा और अन्य लोगों ने बताया कि छठ घाट की मरम्मत के लिए पार्षद से कई बार मांग की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी है। कॉलोनीवासियों ने छठ पूजा से पहले घाट की मरम्मत कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed