{"_id":"6a67b55756208e433e01b80b","slug":"chinese-aircraft-lands-at-amausi-airport-for-the-first-time-lucknow-news-c-13-lko1096-1848384-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पहली बार अमौसी एयरपोर्ट पर उतरा चीन का विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पहली बार अमौसी एयरपोर्ट पर उतरा चीन का विमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार रात पहली बार चीन के विमान की लैंडिंग हुई। काठमांडू जा रहे चाइना सदर्न एयरलाइंस के विमान को खराब मौसम के कारण लखनऊ डायवर्ट किया गया था। मौसम सामान्य होने पर फ्लाइट वापस रवाना की गई। इसमें क्रू सदस्यों सहित 159 यात्री सवार थे।
चाइना सदर्न एयरलाइंस की उड़ान सीजेड-3067 का संचालन चीन के गुआंग्झू शहर से नेपाल की राजधानी काठमांडू के बीच होता है। रविवार रात 8:05 बजे चीन से रवाना हुआ विमान 10:35 बजे काठमांडू पहुंचा, लेकिन मौसम खराब होने से इसे लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क किया, जिसके बाद विमान अमौसी एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। रात 11:35 बजे यह लखनऊ एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा। यहां से इसे पार्किंगवे में ले जाया गया।
सतर्क हुई सीआईएसएफ
अमौसी एयरपोर्ट पर अमेरिकी व यूरोपीय विमानों की लैंडिंग हो चुकी है, लेकिन चीन का विमान पहली बार उतरा था। इसकी सूचना मिलने पर सुरक्षा एजेंसियों सहित सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) सतर्क हो गई। हालांकि, यात्रियों और क्रू सदस्यों को दो घंटे तक विमान में ही बिठाए रखा गया। काठमांडू में मौसम सामान्य होने के बाद विमान रात दो बजे वापस रवाना कर दिया गया।