{"_id":"6aa8ea8f8b7d1dac2200d9f9","slug":"city-largest-health-and-sports-corridor-to-be-built-in-aliganj-at-lucknow-6-50-crore-to-be-spent-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: अलीगंज में बनेगा शहर का सबसे बड़ा हेल्थ और स्पोर्ट कॉरिडोर, कार्ययोजना तैयार; 6.50 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: अलीगंज में बनेगा शहर का सबसे बड़ा हेल्थ और स्पोर्ट कॉरिडोर, कार्ययोजना तैयार; 6.50 करोड़ होंगे खर्च
Tue, 15 Sep 2026 12:33 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:33 PM IST
सार
राजधानी के अलीगंज में शहर का सबसे बड़ा हेल्थ और स्पोर्ट कॉरिडोर बनेगा। इसकी कार्ययोजना तैयार हो गई है। इसमें 6.50 करोड़ खर्च होंगे। पीपीपी मॉडल के अलावा इस पर एलडीए खुद भी काम करेगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पार्क (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के अलीगंज में एलडीए शहर का सबसे बड़ा हेल्थ और स्पोर्ट कॉरिडोर बनाएगा। इसके लिए अलीगंज के सेक्टर-ओ में 14.71 एकड़ जगह चिह्नित की गई है। इस परियोजना पर करीब 6.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह कॉरिडोर पीपीपी मॉडल पर विकसित होगा। कुछ काम एलडीए खुद भी कराएगा। योजना की 6.31 एकड़ जमीन पर एलडीए करीब छह करोड़ रुपये की लागत से तीन पार्क बनाएगा। ये पार्क तीन अलग-अलग थीम में होंगे।
विज्ञापन
अलीगंज स्टेडियम के पास 2.55 एकड़ में बच्चों का पार्क बनेगा। इसमें खेलने, मनोरंजन और साइकिल ट्रैक की सुविधा होगी। कॉरिडोर से गुजरने वाले नाले को भी नया स्वरूप दिया जाएगा। इसे दक्षिण कोरिया के सियोल स्थित चेओंगग्येचियोन स्ट्रीम की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। नाले के दोनों किनारों पर पैदल पथ, हरियाली और बैठने की जगह बनेगी।
विज्ञापन
यह परियोजना घनी आबादी वाले अलीगंज, पुरनिया, कपूरथला और जानकीपुरम में खुले पार्कों की कमी पूरी करेगी। कॉरिडोर को चार हिस्सों में बांटा गया है। उत्तरी छोर पर सबसे बड़ा हिस्सा 8.40 एकड़ का है। बीच के हिस्से 2.38 एकड़ और 1.38 एकड़ के हैं, जबकि दक्षिणी छोर पर 2.55 एकड़ जमीन अलीगंज स्टेडियम के पास है।