फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Classmate murdered female student after raping her

Lucknow News: सहपाठी ने दुष्कर्म के बाद की थी छात्रा की हत्या

Fri, 07 Aug 2026 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Classmate murdered female student after raping her
लखनऊ। पारा इलाके में स्नातक की छात्रा की दुष्कर्म के बाद सहपाठी ने गला रेतकर हत्या की थी। पीड़ित परिवार के आरोप के बाद पुलिस ने एफआईआर में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी। पुलिस ने हत्यारोपी युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

छात्रा का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराई गई। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड भी बनाई गई है। छात्रा के शरीर पर चाकू से 12 निशान मिले हैं। मौत का कारण गला कटना और ज्यादा खून बहना बताया गया है। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार दोपहर छात्रा का अंतिम संस्कार ठाकुरगंज के गुलाला घाट पर कर दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि मूलरूप से हरदोई निवासी युवक लखनऊ में आलमनगर में रहता था। उसका छात्रा से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को दोनों की फोन पर बात हुई थी। छात्रा ने बताया था कि माता-पिता अमेठी गए हैं और बड़ी बहन कॉलेज में है। घर पर वह अकेली है। इसके बाद युवक वहां पहुंचा था। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी घर के भीतर जाते दिखा है। आरोपी ने पहले छात्रा से दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे रहे साथ, फिर अचानक हुआ विवाद
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह छात्रा के साथ मकान के पहले तल पर बने कमरे में तीन घंटे तक था। आरोपी को संदेह था कि छात्रा इंस्टाग्राम पर किसी और से भी बात करती है। संदेह होने पर उसने छात्रा से उसका मोबाइल फोन मांगा। छात्रा ने फोन देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हुआ और आरोपी ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी को भी दो जगह चाकू से चोट आई थी।


बीच में भी हुआ था दोनों में झगड़ा
आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले भी उसका छात्रा से विवाद हुआ था। इस कारण दोनों में कई दिनों तक बात नहीं हुई थी। आरोपी ने छात्रा पर कई लड़कों से बात करने का आरोप लगाया। बात करने के बहाने से वह छात्रा से मिलने आया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी और छात्रा 12वीं तक साथ पढ़े थे। करीब दो वर्ष पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ। बाद में दोनों ने एक ही कॉलेज में बीसीए में दाखिला लिया। दोनों की सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिये लगातार बातचीत होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed