सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath addressed Rozgar mahakumbh 2026.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: सीएम योगी बोले- बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को धरती पर जगह नहीं मिलेगी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 08 Mar 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटियों में अब खूब आत्मविश्वास है। उन्हें सुरक्षा दी जा रही है। बेटियां पर किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी। जन्म के बाद से ही उनका नाम रजिस्टर होते ही उनके अकाउंट में पैसे आ जाएंगे।

CM Yogi Adityanath addressed Rozgar mahakumbh 2026.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित रोजगार महाकुंभ 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों में खूब आत्मविश्वास होता है। उन्हें समान अवसर मिलने चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि उन्हें सुरक्षा मिले। प्रदेश में अब कानून का राज है। बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को धरती पर जगह नहीं मिलेगी। अगर किसी शोहदे ने बेटियों से अभद्रता की तो चौराहे पर यमराज के दूत उसका टिकट काटने के लिए बैठे हैं।
Trending Videos


सीएम योगी ने कहा कि कन्या सुमंगला योजना से प्रदेश की करीब 27 लाख बेटियां लाभांवित हो रही हैं। अब बेटियां किसी पर बोझ नहीं हैं। बेटी पैदा होती है और उसका नाम रजिस्टर में चढ़ता है तो उसके अकाउंट में पैसे आ जाते हैं। बेटियां किसी पर अब निर्भर नहीं रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिपिंग कंपनियों का निर्यातकों पर वार टैक्स, एक कंटेनर पर करीब 2.82 लाख रुपये की अतिरिक्त वसूली

ये भी पढ़ें - सिर्फ बयानबाजी नहीं है अखिलेश द्वारा मायावती को पीएम बनाने की बात, नीतीश को लेकर है यह रणनीति


उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेटियों को विकास के समान अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। 1947 से 2017 तक उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या करीब 10 हजार थी जो कि अब 44 हजार से ज्यादा हो गई हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों में अब खूब आत्मविश्वास है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को पढ़ाने की अपील की है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed