UP: मायावती बोलीं - राष्ट्रपति के पश्चिम बंगाल दौरे पर हुआ घटनाक्रम दुर्भाग्यपूर्ण, ममता को दी सीख
बसपा सुप्रीमो मायावती ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके पद के अनुसार प्रोटोकॉल न मिलने पर नाराजगी जताई और कहा कि जो भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था।
विस्तार
उन्होंने एक्स पर जारी किए गए बयान में कहा कि भारतीय संविधान के आदर्श व मान-मर्यादा के मुताबिक सभी को मा. राष्ट्रपति पद का सम्मान करना एवं इनके प्रोटोकाल का भी ध्यान रखना जरूरी है तथा इस पद का किसी भी रूप में राजनीतिकरण करना ठीक नहीं है।
वर्तमान में देश की राष्ट्रपति एक महिला होने के साथ-साथ वे आदिवासी समाज से भी हैं लेकिन अभी हाल ही में पश्चिम बंगाल में उनके दौरे को लेकर जो कुछ भी हुआ वह नहीं होना चाहिए था। यह अति-दुर्भाग्यपूर्ण है।
इसी प्रकार, पिछले कुछ समय से संसद में भी खासकर लोकसभा अध्यक्ष के पद का भी जो राजनीतिकरण कर दिया गया है यह भी उचित नहीं है। सभी को संवैधानिक पदों का दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आदर-सम्मान करना चाहिए व उनकी गरिमा का भी ध्यान रखना चाहिये तो यह बेहतर होगा। इसी क्रम में संसद का कल से शुरू हो रहा सत्र देश व जनहित में पूरी तरह से सही से चले यही लोगों की अपेक्षा व समय की भी मांग है।
भारतीय संविधान के आदर्श व मान-मर्यादा के मुताबिक़ सभी को मा. राष्ट्रपति पद का सम्मान करना एवं इनके प्रोटोकाल का भी ध्यान रखना ज़रूरी तथा इस पद का किसी भी रूप में राजनीतिकरण करना ठीक नहीं है।
— Mayawati (@Mayawati) March 8, 2026
वर्तमान में देश की राष्ट्रपति एक महिला होने के साथ-साथ वे आदिवासी समाज से भी हैं। लेकिन…
बता दें कि राष्ट्रपति जब बंगाल में आदिवासी समाज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचीं तो प्रोटोकॉल के अनुसार उनके स्वागत के लिए न ही मुख्यमंत्री मौजूद रहीं और न ही कोई मंत्री। इसके पहले कार्यक्रम स्थल को भी बदल दिया गया जिसे लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नाराजगी जताई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
