फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath congratulates PM Modi on being elected the leader of Loksabha.

UP: सीएम ने नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुने जाने पर दी बधाई, बोले- एनडीए विकसित भारत के लिए संकल्पित

Fri, 07 Jun 2024 04:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 07 Jun 2024 04:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार सर्वसम्मति से भाजपा संसदीय दल, एनडीए संसदीय दल और लोकसभा के नेता चुने जाने पर बधाई दी है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath congratulates PM Modi on being elected the leader of Loksabha.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : एएनआई

विस्तार

शुक्रवार को नरेंद्र मोदी का लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है। भाजपा संसदीय दल और एनडीए के संसदीय दल ने पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में नरेंद्र मोदी को लोकसभा का नेता चुना लिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद जताई।

विज्ञापन


सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के शिल्पकार, अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से भाजपा संसदीय दल, एनडीए संसदीय दल और लोक सभा के नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में एनडीए परिवार 'आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत' के निर्माण और 140 करोड़ परिवारीजनों की सेवा के लिए पूर्णतः संकल्पित है। भारत माता की जय।
विज्ञापन

 

पीएम मोदी ने थपथपाई सीएम योगी की पीठ 
सेंट्रल हॉल में इस कार्यक्रम में सीएम योगी भी उपस्थित थे। जब पीएम मोदी को एनडीए के संसदीय दल का नेता चुना गया तो सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान जैसे ही सीएम योगी ने पीएम मोदी को बुके भेंट किया, पीएम मोदी ने उनकी पीठ थपथपा दी। लोकसभा नतीजों के बाद यह पहला अवसर था, जब सीएम योगी और पीएम मोदी की मुलाकात हो रही थी। ऐसे में पीएम मोदी का सीएम योगी की पीठ थपथपाना उनकी हौसलाअफजाई करना था, जो यह स्पष्ट संदेश है कि उत्तर प्रदेश के नतीजों को लेकर पीएम मोदी बहुत ज्यादा चिंतित नहीं हैं और उन्हें सीएम योगी के नेतृत्व और उनकी क्षमता पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed