UP Vidhan Mandal Session : विपक्ष पर भड़के सीएम योगी, बोले- ये लोग लोकतंत्र विरोधी हैं, इनका आचरण शर्मनाक
यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के हंगामेदार होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ विपक्ष पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि यही विपक्ष का लोकतंत्र विरोधी असली चेहरा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र बुधवार को भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। बुधवार को सदन की कार्यवाही दोपहर करीब डेढ़ बजे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई और कहा कि सदन में विपक्ष का आचरण शर्मनाक है। ये लोग लोकतंत्र विरोधी हैं और यही इनका असली चेहरा है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र को हंगामे के हवाले करना प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के साथ भारी अन्याय है। इनके लिए कुछ नई योजना घोषित हो सकें। गरीबों के कल्याण के लिए कुछ नए कार्यक्रम शुरू हो सकें। इसके लिए हम 59 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट लेकर आये थे लेकिन समाजवादी पार्टी के नकारात्मक रवैये के कारण युवाओं, किसानों, महिलाओं के स्वावलंबन के मुद्दे पर सदन में चर्चा नहीं हो सकी। इन लोगों का आचरण युवा, किसान, महिला और गरीब विरोधी है।
ये भी पढ़ें - विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भावुक: बोले- राजनीति अंतिम चरण में, तय करूंगा इस कुर्सी के योग्य हूं या नहीं
ये भी पढ़ें - जो पोस्टर दिखाने पर सदन से निलंबित हुए सपा विधायक, वही लेकर धरने पर बैठे, बोले- चर्चा नहीं करना चाहती सरकार
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने प्रदेश में उस तबके लिए जो प्रदेश के विकास में लग कर काम कर रहा था आंगनबाड़ी, रसोइया, ग्राम चौकीदार के साथ हर तबके को छूने का प्रयास किया जिनके मानदेय बढ़ने हैं। महिला पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन इन सब पर चर्चा होनी थी लेकिन समाजवादी पार्टी का नकारात्मक रवैया इसमें बाधा बना। इन सबके बावजूद विधानसभा ने सप्लीमेंट्री बजट पारित हो गया साथ ही बहुत शीघ्र इन सभी तबकों के लिए कार्य होगा।
मंगलवार को भी सदन के बाहर दिया था बयान
इसके पहले मंगलवार को भी सदन में हंगामे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए बयान दिया था कि राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की एसआईटी जांच में साधु संतों की संलिप्तता नहीं मिली है। फिर भी विपक्ष तथ्यों को तोड़-मरोड़कर सनातन, अयोध्या और मंदिर को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। कार्यवाही स्थगित होने के बाद सदन से बाहर आए सीएम ने पत्रकारों से कहा कि जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई, भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न खड़े किए। वे आज अयोध्या और आस्था की बात कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि साधु-संतों पर आक्षेप करना, अयोध्या धाम को अपमानित व बदनाम करना, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को बदनाम करना आश्चर्यजनक है। सीएम ने कहा एसआईटी की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज हुई और आठ लोग पकड़े गए, जिनमें 6 लोग चढ़ावे से जुड़ी हुई धनराशि इधर-उधर करते हुए पाए गए। अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सदन में अध्यक्ष पीठ की अवमानना हुई है। प्लेकार्ड लहराकर कार्यवाही बाधित करने की कोशिश की गई। विपक्ष केवल भ्रम फैलाने और प्रदेश की सकारात्मक छवि को नुकसान पहुंचाने की राजनीति कर रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.