UP Monsoon Session Live: सीएम योगी बोले- सदन में विपक्ष का आचरण शर्मनाक, ये विकास विरोधी
UP Vidhan Sabha Monsoon Session 2026 Live Updates in Hindi: यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र में बुधवार को भी हंगामा और नारेबाजी जारी रही जिसके कारण मंगलवार को पेश किए गए 59 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट पर चर्चा नहीं हो सकी। विधानसभा में लगातार हंगामा होता रहा जिस पर कार्यवाही को दो बार स्थगित करना पड़ा। हंगामा न थमते देख दोपहर करीब डेढ़ बजे सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। देखें, सभी अपडेट:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
"विपक्ष का लोकतंत्र और विकास विरोधी चेहरा सामने आया"
यूपी विधानमंडल में हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष का लोकतंत्र और विकास विरोधी चेहरा सामने आया है। इन लोगों का आचरण शर्मनाक है। ये विकास विरोधी हैं।नहीं हो सकी अनुपूरक बजट पर चर्चा, सदन की कार्यवाही स्थगित
यूपी विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
शून्य काल में चर्चा के दौरान जमकर हंगामा, असंतुष्ट विपक्ष ने बहिर्गमन किया
सदन में जारी रहा हंगामा और नारेबाजी
यूपी विधानसभा में कार्यवाही के स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई। प्रश्नकाल में सत्ता पक्ष के सदस्यों ने अपना पक्ष रखा। वहीं, विपक्ष के लोग नारेबाजी व हंगामा करते रहे।पहले आधे घंटे के लिए और फिर एक बजे तक कार्यवाही स्थगित हुई
डिप्टी सीएम केशव बोले- सपा ने कभी भी लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान नहीं किया
#WATCH | Lucknow, UP: DY CM Keshav Prasad Maurya says, "The Samajwadi Party is a political party that has never shown any regard for democratic traditions or systems; the manner in which the party conducted itself inside the Legislative Assembly yesterday is condemned in the… pic.twitter.com/gtCwWctV6W
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 5, 2026
प्रश्नकाल शुरू होते ही हंगामा, सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित
विधानसभा अध्यक्ष की अपील और नसीहत का सदस्याओं पर असर नहीं हुआ। प्रश्नकाल शुरू होते ही सदन में फिर से हंगामा हो गया जिस पर सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।भाजपा-आरएसएस देते हैं आतंकवादियों को ट्रेनिंग
#WATCH | Lucknow, UP: On Samajwadi workers staging a protest against the issue of alleged Ayodhya Ram Mandir donations embezzlement and other issues, Samajwadi Party MLA Shivpal Singh Yadav says, "The people from the BJP and RSS are thieves; they have had donations stolen. They… pic.twitter.com/0F8EdNyYbm
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 5, 2026