{"_id":"6a7305393a3d9686070cc9b0","slug":"video-video-bthathhashavara-mahathava-ka-tharabra-ma-umaugdha-janasalb-tharashana-pajana-ka-satha-mal-ka-bha-uthaya-aanatha-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बुद्धेश्वर महादेव के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, दर्शन-पूजन के साथ मेले का भी उठाया आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बुद्धेश्वर महादेव के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, दर्शन-पूजन के साथ मेले का भी उठाया आनंद
सावन मास के पहले बुधवार को प्राचीन बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि तड़के सुबह हुई बारिश भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं रोक सकी। मंगलवार रात 12 बजे से ही मंदिर के बाहर दर्शन के लिए लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। 'बम-बम भोले', 'हर-हर महादेव' और 'ॐ नमः शिवाय' के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो उठा।
श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, कमल पुष्प, दूध, दही, शहद और गंगाजल से भगवान बुद्धेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट देर रात ही खोल दिए गए। भोर तीन बजे महाआरती संपन्न हुई, जिसके दौरान कुछ समय के लिए दर्शन रोके गए और आरती के बाद पुनः श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू कराए गए।मंदिर के पुजारी रामू पुरी, मंदिर सेवक रामशंकर राजपूत, पूर्व पार्षद ताराचंद्र रावत और मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि बुद्धेश्वर धाम में सावन के बुधवार का विशेष धार्मिक महत्व है।
मान्यता है कि सावन के चारों बुधवार यहां जलाभिषेक करने से भगवान शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसी आस्था के चलते दूर-दराज के जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर के चारों ओर सजा विशाल मेला भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। महिलाओं ने हरी चूड़ियों और गृहस्थी के सामान की खरीदारी की, जबकि युवाओं की भीड़ फास्ट फूड और चाट के ठेलों पर नजर आई। ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने आम की खटाई सहित घरेलू उपयोग की कई वस्तुएं खरीदीं।
सोनपापड़ी, पट्टी और अंदररसा जैसी पारंपरिक मिठाइयों की दुकानों पर भी दिनभर अच्छी बिक्री हुई पूरे दिन मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्ति, आस्था और उल्लास के रंग में सराबोर रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।