{"_id":"6a730540bdf2312ba1012583","slug":"video-video-bldara-na-lgaya-fayaraga-ka-aarapa-palsa-bl-saugdhaka-hathasa-ka-btha-haaa-vavatha-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिल्डर ने लगाया फायरिंग का आरोप, पुलिस बोली- सड़क हादसे के बाद हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बिल्डर ने लगाया फायरिंग का आरोप, पुलिस बोली- सड़क हादसे के बाद हुआ विवाद
लखनऊ। पारा क्षेत्र के हँसखेड़ा से दुबग्गा चरख इंस्टिट्यूट पत्नी का बेड में एडमिशन कराने के लिए बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे जा रहे थे तभी रास्ते में मामूली कहासुनी के बाद कई बाइक और कारों से आए अज्ञात लोगों ने उनकी कार को घेर लिया और ईंट-पत्थर बरसाते हुए तीन राउंड फायरिंग कर दी।
पंडित खेड़ा गांव निवासी रंजीत यादव पत्नी पिंकी और डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ कार से जा रहे थे तभी अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने कार दौड़ाई और रास्ते में तीन बाइकों से टक्कर लगने के बाद किसी तरह बुद्धेश्वर चौराहा पुलिस चौकी पहुंचे। वहां पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए जांच शुरू कर दी।
पीड़ित रंजीत यादव और उनकी पत्नी पिंकी का आरोप है कि बदमाशों ने बीच सड़क खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैलाई, जिससे उनका परिवार भयभीत है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया पीड़ित की अभी तहरीर नही मिली है, फिलहाल प्रथमदृष्टया मामला सड़क दुर्घटना के बाद हुए विवाद का प्रतीत होता है। गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।