{"_id":"6a7306ac3220046a14095beb","slug":"hand-sirens-will-sound-across-the-capital-for-one-minute-on-independence-day-lucknow-news-c-13-1-mbd1026-1861115-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में एक मिनट गूंजेगा हैंड सायरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में एक मिनट गूंजेगा हैंड सायरन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में एक मिनट गूंजेगा हैंड सायरन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सुबह ठीक 7:59 बजे से 8:00 बजे तक राजधानी के पांचों नागरिक सुरक्षा प्रखंडों में एक साथ हैंड सायरन बजाया जाएगा। इसका उद्देश्य नागरिक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का परीक्षण करना, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को सक्रिय बनाए रखना और नागरिक सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर नागरिक सुरक्षा विभाग ने इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना जारी कर दी है। आदेश के अनुसार याहियागंज प्रखंड में पुलिस चौकी बाजार खाला, हजरतगंज प्रखंड में लोक भवन/विधानसभा के सामने, आलमबाग प्रखंड में आलमबाग चौराहा, महानगर प्रखंड में गोल मार्केट चौराहा तथा हसनगंज प्रखंड में मदेयगंज पुलिस चौकी पर निर्धारित समय पर हैंड सायरन बजाया जाएगा।
उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा रविन्द्र कुमार की ओर से जारी आदेश में संबंधित डिवीजनल वार्डनों को समय पर सायरन संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी संबंधित वार्डनों के नाम और मोबाइल नंबर 14 अगस्त तक नागरिक सुरक्षा भंडार को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समय से हैंड सायरन उपलब्ध कराने और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। नागरिक सुरक्षा विभाग का कहना है कि यह अभ्यास स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा तंत्र की तैयारियों को परखने की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है।