{"_id":"6a7305317d67adc2680ce879","slug":"video-video-mahanallgaja-ma-athhavakatao-ka-paratharashana-tahasal-ka-karayalya-para-jaugdha-tal-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मोहनलालगंज में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, तहसील के कार्यालयों पर जड़े ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मोहनलालगंज में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, तहसील के कार्यालयों पर जड़े ताले
मोहनलालगंज। शासन की नई अधिसूचना के विरोध में बुधवार को मोहनलालगंज तहसील के अधिवक्ताओं ने मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर के विभिन्न विभागों के कार्यालयों के बाहर से ताले जड़ दिए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हड़ताल की।
अधिवक्ताओं का विरोध शासन के उस निर्णय को लेकर है, जिसके तहत मोहनलालगंज क्षेत्र की संपत्तियों की रजिस्ट्री अब स्थानीय उप-निबंधक कार्यालय के साथ-साथ लखनऊ सदर स्थित उप-निबंधक कार्यालयों में भी कराई जा सकेगी। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से स्थानीय अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और आम वादकारियों के हित प्रभावित होंगे। उनका आरोप है कि स्थानीय बार एसोसिएशन से बिना किसी विचार-विमर्श के यह निर्णय लागू किया गया है।
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार से अधिसूचना तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासन ने निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर व्यापक स्तर पर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
बार एसोसिएशन के महामंत्री राम लखन यादव ने कहा कि जब तक शासन इस आदेश को वापस नहीं लेता, तब तक अधिवक्ताओं का आंदोलन और हड़ताल जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।