फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Drunk car drivers performing stunts rammed into a taxi  nine injured three in critical condition

Kanpur: नशे में धुत कार चालकों की स्टंटबाजी, टैक्सी को मारी जोरदार टक्कर, नौ घायल और तीन की हालत गंभीर

Wed, 05 Aug 2026 03:39 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 05 Aug 2026 03:39 PM IST
सार

Kanpur News: सरसौल से रामादेवी जा रही एक टैक्सी को नशे में धुत कार चालकों ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टैक्सी में सवार नौ लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी कार छोड़कर मौके से फरार हो गए, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Drunk car drivers performing stunts rammed into a taxi  nine injured three in critical condition
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सरसौल से रामादेवी जा रही एक टैक्सी नशे में धुत कार चालक की लापरवाही का शिकार हो गई। रूमा स्थित ब्रह्मदेव मंदिर के पास पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे टैक्सी में सवार करीब नौ लोगों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

टैक्सी चालक राघवेंद्र कुमार निवासी रूमा ने बताया कि पीछे से आ रही कार के अंदर कुछ युवक नाचते-गाते हुए स्टंटबाजी कर रहे थे। गुड़गुड़ियापुर पुल के ऊपर भी उन्होंने कार को लहराते हुए भगाया था। इसके पहले हाथीपुर गांव के सामने भी उनकी कार ने एक ऑटो में हल्की टक्कर मारी थी, लेकिन तब ऑटो पलटते-पलटते बचा था।

विज्ञापन





पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन सवारियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बाकी को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद कार मौके पर छोड़कर नशे में धुत चालक सहित साथी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed