फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Basement of  Parv Punj Apartment in Naveen Nagar caves in cracks appear residents vacate flats

कानपुर में टला हादसा: पर्व पुंज अपार्टमेंट का बेसमेंट धंसा , दीवारों में आईं दरारें, लोगों ने खाली किए फ्लैट

Wed, 05 Aug 2026 11:37 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 05 Aug 2026 11:37 AM IST
सार

Kanpur News: काकादेव क्षेत्र स्थित नवीन नगर के पर्व पुंज अपार्टमेंट का बेसमेंट धंसने और पूरी बिल्डिंग में गंभीर दरारें आने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह स्थिति मेट्रो के काम के कारण पैदा हुई है, जिसके बाद डरे हुए परिवार अपने घरों का सामान खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Basement of  Parv Punj Apartment in Naveen Nagar caves in cracks appear residents vacate flats
पर्व पुंज अपार्टमेंट का बेसमेंट धंसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में इमारतों के धंसने और उनमें दरार आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला काकादेव के नवीन नगर का है, जहां पर्व पुंज अपार्टमेंट का बेसमेंट अचानक धंस गया और पूरी इमारत में बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं। इस खतरनाक स्थिति को देखते हुए अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन

उन्होंने अपने घरों का सामान खाली करना शुरू कर दिया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह अपार्टमेंट करीब 20 साल पुराना है। लोगों का कहना है कि बिल्डिंग के बेसमेंट का उपयोग पिछले कई वर्षों से नहीं किया जा रहा था और बेसमेंट का रास्ता भी पूरी तरह बंद पड़ा हुआ था। अचानक जमीन धंसने और दीवारों व पिलरों में गहरी दरारें आने से पूरी इमारत खतरे की जद में आ गई है।

विज्ञापन





मेट्रो के काम पर उठे गंभीर सवाल
घटना के बाद से इलाके के लोगों में भारी गुस्सा और डर का माहौल है। रहवासियों का आरोप है कि उनके इलाके के पास चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य की वजह से ही यह पूरी स्थिति उत्पन्न हुई है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Kanpur Basement of  Parv Punj Apartment in Naveen Nagar caves in cracks appear residents vacate flats
जानकारी देते अपार्टमेंट के रहवासी - फोटो : amar ujala

कुछ दिन पहले ही धंसा था हर्मोनी अपार्टमेंट
बता दें कि कुछ ही दिन पहले ही हर्मोनी अपार्टमेंट भी इसी प्रकार धंसने का शिकार हुआ था, जिसके बाद से बहुमंजिला इमारतों की सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed