Kanpur: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखा अजय ठाकुर, साथियों के साथ आया नजर, चुप्पी साधे हुए है पुलिस
Kanpur News: भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के प्रथम आगमन पर आयोजित स्वागत समारोह में गैंगस्टर अजय ठाकुर अपने साथियों के साथ नजर आया। चकेरी इलाके के जुगुल पैलेस के पास की यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर मे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रोहित मिश्रा के मंगलवार को शहर में प्रथम आगमन के दौरान स्वागत समारोह में गैंगस्टर अजय ठाकुर भी पहुंचा। चकेरी के पीएसी मोड जुगुल पैलेस के पास साथियों के साथ खड़े होकर अजय ठाकुर नजर आया, जिसकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा के कानपुर दौरे के बीच स्वागत कार्यक्रम में गैंगस्टर अजय ठाकुर की मौजूदगी चर्चा की विषय बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए है। अजय ठाकुर पर शहर के विभिन्न थानों में लूट, दुष्कर्म, हत्या का प्रयास समेत दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।
मां ने वीडियो वायरल कर बेटे को निर्दोष बताया था
हाल ही में शहर के ज़ेड स्क्वायर मॉल के बाहर रील बनाने में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। रावतपुर में पुजारी पर हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था। इसका बाद आरोपी अजय ठाकुर की मां ने रावतपुर थाने के बाहर से एक वीडियो वायरल कर बेटे को निर्दोष बताया था।