{"_id":"6a730bf7cecb3f344408e4d0","slug":"video-nalagarh-pensioners-demand-gratuity-leave-encashment-commutation-arrears-solan-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nalagarh Pensioners: ग्रेच्युटी, लीव इन कैशमेंट और कम्यूटेशन का लंबित एरियर जारी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nalagarh Pensioners: ग्रेच्युटी, लीव इन कैशमेंट और कम्यूटेशन का लंबित एरियर जारी करने की मांग
Ankesh Dogra
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:39 PM IST
Link Copied
पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की नालागढ़ इकाई की मासिक बैठक में वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को संशोधित वेतनमान का लंबित एरियर और अन्य वित्तीय लाभ जारी करने की मांग दोहराई गई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इकाई के प्रधान नरेश घई ने कहा कि जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को ग्रेच्युटी, लीव इन कैशमेंट, कम्यूटेशन सहित अन्य देय लाभों का पूरा भुगतान अब तक नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि यह वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हुआ है और सरकार को इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।
उन्होंने मांग की कि यदि सरकार एकमुश्त पूरा भुगतान करने की स्थिति में नहीं है, तो कम से कम 50 प्रतिशत लंबित राशि तत्काल जारी की जाए। उनका कहना था कि संबंधित पेंशनरों को अब तक केवल 20 प्रतिशत लाभ ही मिल पाया है।
बैठक में महासचिव कैलाश राणा, कोषाध्यक्ष अदित कंसल, सोहन लाल चंदेल, निर्मल पुरी, लाजवंती शर्मा, यादव किशोर गौतम, अजमेर सिंह, हुकम सिंह सहित बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया और लंबित मामलों के शीघ्र समाधान की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।