सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Says Industrial Units Must Adhere to Labor Laws No Compromise on Workers Interests Will Be Accepted

UP News: 'श्रम कानूनों का पालन करें औद्योगिक इकाइयां', सीएम योगी बोले- श्रमिक हितों से समझौता स्वीकार्य नहीं

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 13 Apr 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार

सीएम योगी ने कहा कि औद्योगिक इकाईयां श्रम कानूनों का अक्षरशः पालन करें। श्रमिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो। हर श्रमिक को सम्मानजनक मानदेय, सुरक्षित कार्य वातावरण और मूलभूत सुविधाएं मिलना सुनिश्चित हों। आगे पढ़ें पूरी खबर...

CM Yogi Says Industrial Units Must Adhere to Labor Laws No Compromise on Workers Interests Will Be Accepted
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : स्त्रोत- सूचना
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं और उनके हालिया प्रदर्शनों का संज्ञान लिया। अफसरों को निर्देशित किया कि औद्योगिक संगठनों, उद्योग प्रतिनिधियों और इकाई प्रबंधन से बात करके 24 घंटे में उनकी समस्याओं का समाधान करें। 

Trending Videos


इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि प्रत्येक श्रमिकों के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। उन्हें सम्मानजनक मानदेय मिलना चाहिए। अतिरिक्त कार्य के लिए नियमानुसार पारिश्रमिक दिया जाए। कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विश्रामगृह, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना प्रत्येक औद्योगिक इकाई की अनिवार्य जिम्मेदारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

सीएम ने कार्य घंटों के नियमन, महिला श्रमिकों की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। श्रम विभाग को निर्देश दिए कि वह स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करके बातचीत करे। 'बड़ी, मध्यम एवं सूक्ष्म' सभी प्रकार की औद्योगिक इकाइयों के साथ नियमित संवाद सुनिश्चित किया जाए। ताकि, समस्याओं का समाधान प्रारंभिक स्तर पर ही हो सके। 


सीएम ने कहा कि कई बार बाहरी तत्व स्वयं को श्रमिक प्रतिनिधि बताकर अव्यवस्था उत्पन्न करने का प्रयास करते हैं। ऐसे तत्वों की पहचान करके उन्हें प्रक्रिया से अलग रखा जाए। हालिया कुछ प्रदर्शनों में ऐसे विघटनकारी तत्व शामिल हो सकते हैं। इससे औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए खुफिया तंत्र को सक्रिय करें। किसी भी प्रकार की भड़काऊ या अव्यवस्था फैलाने वालों को चिन्हित करके उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

सीएम ने गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी और गोरखपुर के जिलाधिकारियों सहित यूपीसीडा, नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। बैठक में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान तथा श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed