सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coarse grains are beneficial for health: Rajeshwar Singh

मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए लाभदायक : राजेश्वर सिंह

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Coarse grains are beneficial for health: Rajeshwar Singh
प्रभु रघुवीर सेवा संस्थान की ओर से सम्मान समारोह हुआ।
विज्ञापन
लखनऊ। प्रभु रघुवीर सेवा संस्थान की ओर से किसान, गोपालक, चिकित्सक और जवान सम्मान समारोह का आयोजन बख्शी का तालाब क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में लोकनिर्माण विभाग के विश्रामगृह में किया गया। इस दौरान कुल 80 लोगों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही 250 बच्चों को शैक्षिक सामग्री भी बांटी गई। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने यहां आयोजित गोष्ठी में कहा कि हमें मोटे अनाज का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने 20-20 किसान, गोपालक, चिकित्सक और जवानों को सम्मानित करने के बाद उन्हें बधाई दी। आयोजक शुभम सिंह ने बताया कि इस अवसर पर विधायक योगेश शुक्ला, एमएलसी पवन सिंह चौहान, सदस्य गो सेवा आयोग राजेश कुमार सेंगर, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग से सत्येंद्र कुमार, अंतरराष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह, एसएस ग्रुप के प्रवीण सिंह, नेशनल शूटर व उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन लखनऊ के सचिव गिरिजा शंकर सिंह, फ्लाइंग कमांडर शमशेर बहादुर सिंह, फिल्म अभिनेत्री एवं ब्रांड एंबेसडर उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग सविता कलवार और उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद उत्तर प्रदेश के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed