सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cold and fog at its peak in Uttar Pradesh, cold day today in 32 districts

Weather in UP: यूपी में प्रचंड सर्दी... गलन और ठिठुरन से लोग बेहाल, कई जिलों के लिए बर्फीली चेतावनी जारी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Jan 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश में प्रचंड सर्दी के प्रकोप ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। गलन और ठिठुरन से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं, 32 जिलों के लिए कोल्ड डे जैसे हालात की चेतावनी जारी की गई है।
 

Cold and fog at its peak in Uttar Pradesh, cold day today in 32 districts
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रचंड सर्दी से लोग बेहाल हैं। गलन और कोहरे के प्रकोप ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। सुबह सड़कें भी खाली ही नजर आ रही हैं सिर्फ ऑफिस जाने वाले लोग ही अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आ रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश के 32 जिलों के लिए बृहस्पतिवार को शीत दिवस (कोल्ड डे) जैसे हालात की चेतावनी जारी की है। हालांकि, ये भी कहा है कि 9 से 11 जनवरी के बीच लोगों को आंशिक राहत मिल सकती है।

Trending Videos


प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव के नजदीक नजर आ रहे हैं। बीते दो दिनों में दोपहर के समय निकली कमजोर धूप ने थोड़ी राहत तो दी पर गलन बरकरार रही। बुधवार को 5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अयोध्या और आजमगढ़ प्रदेश में सबसे ठंडे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें - असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा: एक-एक अभ्यर्थी से 35-35 लाख रुपये में की थी डील, कई अधिकारी भी जांच के दायरे में

ये भी पढ़ें - यूपी में अभी भी तीन करोड़ 62 लाख पात्र लोगों का मतदाता बनना बाकी, आयोग ने एक करोड़ मतदाता बढ़ाने का रखा लक्ष्य  

12 जनवरी से माैसम करवट लेगा

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 9 से 11 जनवरी के बीच प्रदेश में ठंड और कोहरे से आंशिक राहत के संकेत हैं। यानी शुक्रवार से तीन दिनों तक दिन व रात के पारे में मामूली बढ़त आएगी। साथ ही कोहरे का घनत्व भी कम होगा। 12 जनवरी से दोबारा पारे में गिरावट के साथ माैसम करवट लेगा।

इन जिलों में कोल्ड डे जैसे हालात रहेंगे
कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नोज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में शीत दिवस की संभावना है।

इन जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन, हमीरपुर, झांसी व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed