सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Check yourself... is your smart prepaid meter running fast? Former officials explain the math.

UP: खुद ही करें जांच... तेज तो नहीं चल रहा आपका स्मार्ट प्रीपेड मीटर, यूं समझें पूरा गणित

नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 04 May 2026 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजली विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बिजली उपभोग की गणना करने का तरीका बताया है। वहीं, प्रीपेड उपभोक्ताओं को रिचार्ज करने पर दो फीसदी की छूट भी मिलती है। समझें पूरा गणित:

UP: Check yourself... is your smart prepaid meter running fast? Former officials explain the math.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में इन दिनों स्मार्ट प्रीपेड मीटर की रफ्तार को लेकर बवाल मचा हुआ है। आरोप है कि यह मीटर तेज चलता है। इस बीच बिजली विभाग के पूर्व अधिकारियों ने ऐसा गणित साझा किया है, जिससे उपभोक्ता घर बैठे यह जान सकते हैं कि उनका मीटर सही चल रहा है या नहीं। बिजली महकमे के सेवानिवृत्त इंजीनियर ने अपनी सोसाइटी के लोगों को उपकरणों की खपत का घंटेवार ब्योरा जारी किया है।

Trending Videos


आगरा के दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी रह चुके सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि घरों में सबसे ज्यादा बिजली 1.5 टन का श्री-स्टार एसी खाता है, जो प्रति घंटे करीब 2 यूनिट खर्च करता है। यदि एसी रोजाना 8 घंटे चले, तो अकेले महीने की 480 से 500 यूनिट खर्च होना स्वाभाविक है। वहीं, बल्ब, पंखे, कूलर, फ्रीज मिलकर करीब 120 यूनिट बिजली खाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुबह नौ बजे छाया घना अंधेरा, तेज हवाओं के साथ बारिश ने यूपी में बदला मौसम, तस्वीरें


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- वित्तमंत्री के जिले में किसका चयन हुआ उन्हें भी पता नहीं, अब योग्यता से मिल रहीं नौकरियां


वहीं, सरोजनीनगर स्थित विद्युत प्रशिक्षण संस्थान के एक्सईएन संजय शर्मा ने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियरिंग में इलेक्ट्रिकल छात्र व छात्राओं को बिजली उपकरण में प्रति घंटे बिजली खपत के बारे में पढ़ाया जाता है। इाला आधार पर उपभोक्ता भी अपने प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर में जलने वाली बिजली की आसानी से गणना कर सकता है।

घरेलू बिजली सात रुपये प्रति यूनिट
स्मार्ट प्रीपेड मीटर में जलने वाली घरेलू बिजली का औसतन रेट सात रुपये यूनिट का है। यदि कोई उपभोक्ता प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली खर्च कर रहा तो उसे 2100 रुपये का बिल चुकाना होगा। हालांकि, प्रीपेड उपभोक्ताओं को रिचार्ज करने पर दो फीसदी की छूट भी मिलती है।

एक घंटे में बिजली की खपत

उपकरण लोड (वाट) यूनिट
एसी 1.5 टन 2000 2.00
पंखा 60 0.06
टीवी 100 0.10
फ्रिज 150 0.15
सबमर्सिबल 746 0.75
बल्ब 14 0.014

एक दिन की खपत (यूनिट में)
उपकरण यूनिट समय (घंटे) खपत
एसी 2 8 16
पंखा 0.06 10 0.6
टीवी 0.1 5 0.5
फ्रिज 0.15 10 1.5
सबमर्सिबल 0.75 1 0.75
बल्ब 0.014 6 0.084
कुल  -  - 19.434

नोट: यूनिट समय खपत (इस्तेमाल करने पर अनुमानित इतनी यूनिट बिजली खर्च होगी।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed