{"_id":"6563071f71531d4c7e0290da","slug":"congress-and-bsp-will-be-allocated-cabin-in-up-vidhansabha-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Vidhansabha: यूपी विधानसभा में बसपा-कांग्रेस से बड़ा कार्यालय छीना गया, अब छोटा केबिन मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Vidhansabha: यूपी विधानसभा में बसपा-कांग्रेस से बड़ा कार्यालय छीना गया, अब छोटा केबिन मिलेगा
Sun, 26 Nov 2023 02:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Nov 2023 02:21 PM IST
सार
यूपी विधानसभा में बसपा व कांग्रेस को कार्यालय की जगह केबिन देने का निर्णय लिया गया है। विधानसभा में कांग्रेस के दो व बसपा का एक सदस्य है।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा की एक तस्वीर (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा और कांग्रेस को कार्यालय की जगह अब केबिन आवंटित किया गया है। लंबे अरसे से विधानसभा में बसपा और कांग्रेस को बड़ा कक्ष आवंटित था।
विज्ञापन
अब बसपा और कांग्रेस कार्यालय को मिलाकर सपा कार्यालय को बड़ा किया गया है। दोनों दलों को लोक दल, सुभासपा कार्यालय के पास केबिन आवंटित किया गया है।
ये भी पढ़ें - जल्द बाजार में उपलब्ध होगी डेंगू की वैक्सीन, तीसरे चरण में 10 हजार से अधिक लोगों पर परीक्षण
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांग्रेस का प्लान: नए चेहरों के जरिये दूसरी पंक्ति के नेता तैयार करने की रणनीति; कार्यकारिणी में इन्हें भी जगह
विज्ञापन
कार्यालय छीनने पर कांग्रेस और बसपा के नेताओं ने नाराजगी जताई है। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने कहा कि दोनों दलों के लिए नए ऑफिस बनाए जाएंगे।
इस पर बसपा विधानमंडल दल के नेता उमाशंकर सिंह ने कहा कि इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर पार्टी के लिए कार्यालय आवंटित करने की मांग की जाएगी। फिलहाल पार्टी को एक छोटा केबिन दिया गया है। अध्यक्ष द्वारा कार्यालय देने का आश्वासन पूर्व में दिया गया था।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के दो सदस्य है जबकि बसपा का एक सिर्फ एक ही सदस्य है। प्रदेश की 402 सदस्यीय विधानसभा में आराधना मिश्रा मोना व वीरेंद्र चौधरी कांग्रेस के सदस्य हैं। जबकि उमा शंकर सिंह बसपा के सदस्य हैं।