सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress protests in Lucknow against paper leak clashes with police NSUI activist faints

UP News: पेपर लीक के विरोध में राजधानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प; एनएसयूआई कार्यकर्ता बेहोश

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 14 Jun 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
सार

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के विरोध में राजधानी में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से झड़प हुई। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता बेहोश हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Congress protests in Lucknow against paper leak clashes with police NSUI activist faints
प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका और गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नीट, लेखपाल और यूपी एसआई परीक्षा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के विरोध में रविवार को कांग्रेस ने राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से हुई झड़प के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता बेहोश हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, कार्यकर्ताओं को ईको गार्डन ले जाया गया, जहां से देर शाम छोड़ दिया गया।


कांग्रेस मुख्यालय से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष अनस रहमान के नेतृत्व में कार्यकर्ता पैदल राजभवन घेराव के लिए निकले। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। वे लाल बहादुर शास्त्री मार्ग से आगे बढ़े थे कि पुलिस ने बैरीकेडिंग करके रोक लिया। इस पर कार्यकर्ता बैरीकेडिंग फांद कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख पुलिस ने लाठी फटकारना शुरू किया। इस दौरान बेहोश हुए एक कार्यकर्ता को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से प्रदर्शन करने वालों को पुलिस हिरासत में लेकर ईको गार्डन पहुंची। जहां देर शाम सभी को छोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों में प्रणव पांडेय, आफताब अहमद,अखिलेश यादव, सौरभ, रिषभ पांडेय, देवकी पटेल, मोहम्मद नईम आदि शामिल थे।
विज्ञापन

छात्रों पर लाठीचार्ज निंदनीय : राय

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार लाठी के दम पर कांग्रेस की आवाज दबाना चाहती है, लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं होगी। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता भाजपा सरकार की कुनीतियों का विरोध करने के लिए तैयार है। कांग्रेस लाठी से डरने वाली नहीं है। पेपर लीक से लाखों युवाओं को निराशा मिली है। इन युवाओं के हक के लिए कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed