लखनऊ में ट्रेनों को पलटाने की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। रविवार को डालीगंज से बादशाहनगर रेलवे स्टेशन के बीच करीब दो किमी के दायरे में पटरियों को स्लीपर से जोड़ने वाली 308 पेंड्राल क्लिपें रेल ट्रैक से गायब मिलीं। गनीमत रही कि इसी ट्रैक से गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस सकुशल गुजर गई। कैफियत व कृषक एक्सप्रेस भी गुजरने वाली थीं, लेकिन पेट्रोलमैन की सतर्कता से इन ट्रेनों को रास्ते में ही रोक दिया गया। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल ने आतंकी साजिश की आशंका जताई है। रेलवे ने महानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लखनऊ में बड़े रेल हादसे की साजिश नाकाम, ट्रैक से गायब मिलीं 308 पेंडोल क्लिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये क्लिपें पटरियों को स्लीपर से जोड़ती हैं। 77 स्लीपरों की 308 क्लिपें गायब थीं। एक स्लीपर में कुल 4 क्लिपें लगती हैं।
हजारों यात्रियों की जान बची
गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस(12541) सुबह पौने चार बजे इसी ट्रैक से गुजरी थी। उसी समय दिल्ली से आजमगढ़ जाने वाली कैफियत एक्सप्रेस (12226) लखनऊ जंक्शन से रवाना हुई थी, जबकि वाराणसी से कृषक एक्सप्रेस (15007) लखनऊ आ रही थी। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल का सैलून लगा हुआ था। तीनों ट्रेनों में हजारों यात्री सवार थे। अगर कुछ अनहोनी होती तो इन यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी।
पेट्रोलमैन को मिलेगा जीएम अवार्ड
सतर्कता दिखाकर ट्रेनों को हादसे का शिकार होने से बचाने वाले पेट्रोलमैनों संजय व शिवशंकर को जीएम ने नकद पुरस्कार दिया। दोनों का नाम जीएम अवॉर्ड के लिए भेजा जाएगा।
रेलवे पटरी व संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज
रेलवे ने महानगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रेलवे एक्ट के सेक्शन 150 के तहत रेलवे पटरी व संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्लिप कैसे खुली... एटीएस करेगी जांच
लखनऊ। डीजीपी सुलखान सिंह ने उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) को क्लिपें खोलने के मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। एटीएस आईजी असीम अरुण ने कहा कि यह एक बड़ी साजिश हो सकती है। जांच शुरू कर दी गई है। यह शहर के बीचो बीच का मामला है। आसपास कई सीसीटीवी कैमरे भी मिले हैं, जिनकी छानबीन की जा रही है। सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।