सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corona infection is spreading less rate in uttar pradesh, positivity rate is of 2 % in country, 0.2% in UP

राहत: प्रदेश में कम तेजी से फैल रहा कोरोना का संक्रमण, देश में पॉजिटिविटी रेट 2%, यूपी में 0.2%

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Jul 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
corona infection is spreading less rate in uttar pradesh, positivity rate is of 2 % in country, 0.2% in UP
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण अन्य राज्यों की तुलना में कम तेजी से फैल रहा है। देश में जहां बीते चार सप्ताह में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट दो प्रतिशत बढ़ा है, वहीं यूपी में यह 0.2% बढ़ा है। 27 जून से 18 जुलाई के बीच हुए टेस्ट के आधार पर ये आंकड़े जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार ने भी ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। 

Trending Videos


राज्यवार जारी आंकड़ों के अनुसार यूपी का पॉजिटिविटी रेट 3.9% है। यूपी से अधिक पॉजिटिविटी वाले सात राज्य हैं। इनमें महाराष्ट्र (19.9%), तेलंगाना (16.8%), दिल्ली (14.9%), गुजरात ( 9%), तमिलनाडु (8.9%), कर्नाटक (6.4%) तथा आंध्र प्रदेश (4 %) शामिल हैं। पॉजिटिविटी रेट प्रति 100 टेस्ट पर संक्रमित पाए जाने वाले लोगों की संख्या के हिसाब से निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के अनुसार देश में प्रतिदिन तीन लाख से अधिक लोगों की कोविड जांच हो रही है। जिस हिसाब से जांच की संख्या बढ़ रही है, उसी हिसाब से पॉजिटिविटी भी बढ़ रही है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु में स्थिति विस्फोटक हो गई है। इस हिसाब से उत्तर प्रदेश काफी बेहतर स्थिति में है। यहां तक कि पड़ोसी राज्य बिहार में भी हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं।

ऐसे समझें यूपी की स्थिति 

27 जून तक प्रदेश में 1,20,124 टेस्ट हुए थे। उस दौरान पॉजिटिविटी रेट 3.7% था। 4 जुलाई को जांच की संख्या 1,71,855 हो गई। तब पॉजिटिविटी रेट घटकर 2.9% हो गया। 11 जुलाई को जांच की संख्या 2,34,369 होने पर पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 3.6% हो गया।

18 जुलाई को जांच की संख्या 3,09,837 होने पर पॉजिटिविटी रेट 3.9 हो गया। यानी 27 जून को जो पॉजिटिविटी रेट 3.7%था, वह 18 जुलाई को बढ़कर सिर्फ 3.9% ही हुआ। यानी 0.2% की वृद्धि हुई। वहीं, 27 जून को भारत का पॉजिटिविटी रेट 8.3% था, जो 18 जुलाई को बढ़कर 10.3% हो गया।   

लखनऊ में 7 समेत प्रदेश में 34 की मौत

यूपी में लगातार तीसरे दिन दो हजार से अधिक कोविड-19 पॉजिटिव मिले हैं। बुधवार को प्रदेश में अधिकतम 2308 मरीज मिलने का रिकॉर्ड बना। जबकि 34 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले 19 जुलाई को 2250 और 21 जुलाई को 2151 मरीज मिले थे। अब प्रदेश में 20825 एक्टिव मरीज हैं।

जबकि 33500 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। राजधानी लखनऊ में बुधवार को 310 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जबकि सात मरीजों की मौत हो गई। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 1263 मरीजों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed