पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   crop insurance will be verified before amount is approved In UP

UP News: फसल बीमा राशि स्वीकृत होने से पहले होगा सत्यापन, चकबंदी वाले गांवों की होगी विशेष निगरानी

Wed, 10 Jun 2026 09:27 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 10 Jun 2026 09:27 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में फसल बीमा राशि स्वीकृत होने से पहले सत्यापन होगा। चकबंदी वाले गांवों की विशेष निगरानी की जाएगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
crop insurance will be verified before amount is approved In UP
फसल बीमा घोटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा रोकने की नई रणनीति बनाई गई है। अब चकबंदी वाले गांवों में समिति सत्यापन करेगी। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को तहसीलवार कमेटी गठित करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में महोबा, झांसी, ललितपुर, फर्रुखाबाद, मथुरा सहित कई जिलों में बीमा में फर्जीवाड़ा करके करोड़ों रुपये का चूना लगाया गया है। विभिन्न जिलों में रिपोर्ट दर्ज हुई है। महोबा में गिरफ्तारी के बाद वसूली की कार्रवाई शुरू हुई है। 
विज्ञापन


अब खरीफ 2026 से इस फर्जीवाड़े को रोकने के लिए कई स्तर पर सावधानी बरती जा रही है। आवेदनों की जांच के साथ ही चकबंदी वाले गांवों के लिए अलग व्यवस्था दी गई है। जिलाधिकारी की ओर से तहसीलवार गठित टीम स्थलीय सत्यापन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीमा राशि जारी करने से पहले भी होगी रैंडम जांच

सूत्रों के मुताबिक खरीफ 2025 व रबी 2026 में 1.63 लाख आवेदन फर्जी पाए जाने के बाद फसल बीमा को लेकर कई चरणों में सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी तय किया गया कि बीमा राशि जारी करने के पहले संबंधित आवेदकों की रैंडम जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed