सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dark room assistants appointed in Health Department in violation of rules

भर्ती में भ्रष्टाचार: स्वास्थ्य विभाग में नियमों की अनेदखी कर हुआ बड़ा खेल, अब हुआ खुलासा तो सब रह गए सन्न

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 08 Jun 2026 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार

स्वास्थ्य विभाग में भर्ती में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। नियमों की अनेदखी कर बड़ा खेल किया गया। नियमों के विपरीत डार्क रूम सहायकों को नियुक्ति दे दी गई। अब खुलासा हुआ तो सब सन्न रह गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Dark room assistants appointed in Health Department in violation of rules
भर्ती में भ्रष्टाचार (सांकेतिक) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में डार्क रूम सहायकों की नियुक्ति में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। मृतक आश्रित कोटे में नियमों का उल्लंघन कर नियुक्तियां दी गई हैं। एक जुलाई 2021 से इस पद पर भर्ती पर रोक लगी हुई है। 

Trending Videos


तत्कालीन स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी ने एक जुलाई 2021 को सभी अस्पतालों के निदेशकों, मुख्य चिकित्साधिकारी और अधीक्षकों और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया था। इसमें डार्क रूम सहायक के 1029 पदों में से 541 को मृत घोषित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिधिगत अधिकारियों को मृतक आश्रित प्रकरण महानिदेशालय को न भेजने का निर्देश था। यह आदेश अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आठ जून 2021 को हुई बैठक में तय हुआ था। तत्कालीन महानिदेशक के सेवानिवृत्त होने के बाद महानिदेशालय ने रोक के बावजूद नियुक्तियां दीं। 
विज्ञापन


वर्ष 2021 में 478 डार्क रूम सहायक कार्यरत थे। वर्ष 2026 तक इनकी संख्या बढ़कर 544 हो गई है। मानव संपदा पोर्टल पर इन नियुक्तियों का विवरण उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed