फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Distressed by the prison routine, Shraddha is asking fellow inmates about a way to secure her release

Lucknow News: जेल की दिनचर्या से बेहाल श्रद्धा बंदियों से पूछ रही रिहाई का रास्ता

Thu, 29 Oct 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 29 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Distressed by the prison routine, Shraddha is asking fellow inmates about a way to secure her release
​शिवा सिंह की फाइल फोटो।
लखनऊ। जेल की दिनचर्या और बैरक का माहौल श्रद्धा के लिए मुश्किल भरा साबित हो रहा है। रात के सन्नाटे में उसकी नींद टूट रही है। मंगलवार देर रात नींद खुलने के बाद वह काफी देर तक बैठी रही। इसके बाद बैरक में टहलकर समय बिताया। बुधवार सुबह बैरक खुलने पर वह अपनी बहन के साथ टहलती नजर आई।
विज्ञापन

जेल सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा को जेल के नियमों के अनुसार सोने-जागने और भोजन की व्यवस्था के साथ तालमेल बिठाने में परेशानी हो रही है। मच्छरों के बीच रात गुजारने के बाद सुबह छह बजे गिनती के लिए उठना पड़ता है। कंबल और फर्श पर बिछे बिस्तर पर सोने से भी उसे दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

उधर, श्रद्धा को अपने परिजनों से मुलाकात का इंतजार है। जेल प्रशासन को नाम देने के बावजूद अब तक कोई परिजन उससे मिलने नहीं पहुंचा। उसकी बहन रश्मि ज्यादातर गुमसुम रहती है। हालांकि दोनों बहनों के बीच बातचीत होती है। बीते सात दिनों में तीन वकीलों ने एक बार ही उनसे मुलाकात की। इसके अलावा कोई करीबी उससे मिलने नहीं आया। हालांकि पुलिस सत्यापन न होने से मुलाकात पर जेल प्रशासन ने रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धा जेल से बाहर निकलने के रास्ते तलाशने में भी जुटी है। बुधवार को उसने बैरक में मौजूद कई महिला बंदियों से उनके मुकदमों के बारे में जानकारी ली। अपने मामले का जिक्र करते हुए उसने पूछा कि जेल से छूटने में कितना समय लग सकता है। महिला बंदियों ने उसे मुलाकात समेत जेल के तौर-तरीकों की जानकारी दी।

शिवा सिंह की फाइल फोटो।

शिवा सिंह की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed