फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tension persists, Brahmani Tola remains under guard for the third consecutive day

Lucknow News: तनाव बरकरार, तीसरे दिन भी पहरे में ब्राह्मणी टोला

Thu, 29 Oct 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 29 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Tension persists, Brahmani Tola remains under guard for the third consecutive day
सआदतगंज के नौबस्ता ​स्थित ब्राह्मणी टोला में तैनात पु​लिस व पीड़ित परिवार के घर लोगों का आना जा
लखनऊ। सआदतगंज के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला में हुए तिहरे हत्याकांड के तीसरे दिन बुधवार को भी तनाव के मद्देनजर कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात रही। मृतक शिवाजी तिवारी के परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने हंगामे की कोशिश की लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन

सोमवार को पार्किंग विवाद में पड़ोसी ऋषभ ने शिवाजी, उनके भाई शंभू और बेटे सुयश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी ऋषभ समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था। मंगलवार रात एलडीए ने दीवार का एक हिस्सा गिराकर रास्ता बंद किया तो परिजनों ने आरोपी का पूरा मकान गिराने की मांग करते हुए हंगामा किया था।
विज्ञापन

बुधवार को डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव के निर्देश पर एसीपी बाजारखाला रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। इलाके में गश्त भी की गई।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने दिया मदद का आश्वासन
दोपहर में कांग्रेस दक्षिणी क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. सहजाद आलम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। शहर अध्यक्ष लखनऊ कांग्रेस कमेटी अमित श्रीवास्तव ने घटना की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले में बेवजह फायरिंग, सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन
तिहरे हत्याकांड का आरोपी ऋषभ मोहल्ले में दबंगई दिखाकर लोगों में दहशत फैलाता था। आरोप है कि वह कई बार बेवजह घर के बाहर फायरिंग करता था। हथियारों के साथ तस्वीरें खिंचवाना, शराब और पार्टियां करना उसके शौक में शामिल था। उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट हैं।
आरोपी बेखौफ होकर मोहल्ले में फायरिंग करता था। वह कभी सपेरों से सांप लेकर गले में लपेटकर भी घूमता था। इन हरकतों से वह लोगों के मन में डर बैठाना चाहता था। सोमवार को पार्किंग विवाद के दाैरान भी उसने सरेआम गोलियां चलाईं। निशाना इतना अचूक था कि जान बचाकर भाग रहे शिवाजी तिवारी, उनके भाई शंभू और बेटे सुयश पर उसने एक ही जगह खड़े होकर गोलियां दागीं। वारदात के बाद वह मौके से भागा नहीं, बल्कि पिस्तौल की मैगजीन निकालकर दूसरों को भी गोली मारने की धमकी दी। दहशत में लोगों ने खुद को कमरों में बंद कर लिया।
इंस्टाग्राम पर 38 हजार फॉलोअर
आरोपी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 38 हजार फॉलोअर हैं और वह 69 लोगों को फॉलो करता है। उसकी करीब 50 पोस्ट में ज्यादातर हथियारों और महंगी कारों के साथ तस्वीरें हैं। कुछ तस्वीरें विदेश में आयोजित पार्टियों की भी हैं। आरोपी ने कुछ वीडियो भी पोस्ट कर रखे हैं।
दो आरोपी भागे हुए, पांच टीमें दे रहीं दबिश
तिहरे हत्याकांड के अन्य आरोपी राजेश शुक्ला और उसकी भतीजी दिव्या मोबाइल बंद कर भागे हुए हैं। पुलिस की पांच टीमें लखनऊ समेत पड़ोसी जिलों में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक, टीमें उन्नाव, सीतापुर और रायबरेली समेत अन्य जिलों में आरोपियों के रिश्तेदारों और करीबियों से संपर्क कर रही हैं। उन्होंने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी ऋषभ, उसके पिता दिनेश शुक्ला, चाचा सतीश और गिरीश समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

ऋषभ के घर से दो पालतू कुत्तों का रेस्क्यू
आरोपी ऋषभ के घर में रह रहे दो पालतू कुत्तों को नगर निगम की टीम ने रेस्क्यू किया। घर में उनकी देखभाल और भोजन की व्यवस्था करने वाला कोई नहीं था। दो दिन से कुत्ते भूखे थे और भाैंक रहे थे। पुलिस की सूचना पर दोनों को इंदिरानगर के जरहरा स्थित पशु चिकित्सालय में पहुंचाया गया। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि दोनों पालतू कुत्तों को पशु चिकित्सालय में रखवाया गया है।

सआदतगंज के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला में तैनात पुलिस व पीड़ित परिवार के घर लोगों का आना जा

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed