{"_id":"6a2f146dc1b82fab540fb6ba","slug":"do-not-panic-in-a-crisis-outsmart-the-troublemakers-with-presence-of-mind-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1783629-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संकट के समय घबराएं नहीं, सूझबूझ से मनचलों को दें मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संकट के समय घबराएं नहीं, सूझबूझ से मनचलों को दें मात
विज्ञापन
शालीमार गार्डन बे में हुए आयोजन में मौजूद पूर्व आईपीएस अधिकारी रुचिता चौधरी व अन्य। - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए महिलाओं का मानसिक रूप से मजबूत और अपने आस-पास के माहौल को लेकर सजग होना बेहद जरूरी है। अगर कभी किसी संकट में फंस जाएं तो घबराने की जगह मनचलों को अपनी सूझबूझ से मात दें। आपका आत्मविश्वास ही आपकी असली ताकत है। आपका डर अपराधियों का सबसे बड़ा हथियार है। ऐसे में डरने की जगह लड़ना सीखें।
ये बातें रविवार को आईआईएम मार्ग स्थित शालीमार गार्डन बे में मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस रुचिता चौधरी ने कहीं। मौका था अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम का। सिचुएशनल अवेयरनेस पर आधारित इस कार्यक्रम में वीमेन पावर लाइन 1090 की पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रुचिता और विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमांडेंट अमिता जैन ने सुरक्षा के गुर सिखाए। उद्यमी रिमझिम चौहान, शिक्षक सिमरन कौर और डॉ. अंकिता कुमारी ने भी जागरूक किया। कार्यक्रम आरडब्ल्यूए के सहयोग से किया गया। इस दौरान आरडब्ल्यूए के सभी सदस्य मौजूद रहे।
सिखाए सुरक्षा के गुर
- अगर कभी भी आपको किसी व्यक्ति या सुनसान रास्ते पर कुछ अजीब या असुरक्षित महसूस हो, तो उसे नजरअंदाज न करें। तुरंत वहां से हट जाएं या मदद लें।
- चलते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल से बचना चाहिए। यह आदत आपको अपने परिवेश से काट देती है और अपराधियों को मौका देती है।
- नई जगह, सुनसान सड़क या रात के वक्त बाहर हों तो हर कुछ मीटर पर रुककर या सामान्य रूप से पीछे मुड़कर देखें। -जब भी किसी अनजान जगह, बेसमेंट पार्किंग, या बंद हॉल में जाएं, तो पहले वहां से बाहर निकलने के रास्ता तलाश लें।
विज्ञापन
- अगर अचानक कोई संकट आ जाए तो फोन, चाबी, पर्स से अपराधी के नाजुक अंगों पर तेजी से वार करें।