सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mayawati gears up for the 2027 elections; says her party seeks the true welfare of the OBC community.

UP: चुनाव-2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, बोलीं- ओबीसी समाज का वास्तविक हित हमारी पार्टी ही चाहती है

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 16 Jun 2026 12:47 PM IST
विज्ञापन
सार

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पिछड़े वर्गों के बीच पहुंच बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही सामाजिक न्याय और विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

UP: Mayawati gears up for the 2027 elections; says her party seeks the true welfare of the OBC community.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए ओबीसी समाज के बीच पार्टी का जनाधार मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है। लखनऊ में पिछले कई दिनों से चल रही बैठकों के दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।



मायावती ने कहा कि वर्ष 2007 में बसपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनाने में ओबीसी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। पार्टी का प्रयास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी उस सामाजिक गठजोड़ को फिर से मजबूत किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोगों के बीच यह संदेश पहुंचाएं कि ओबीसी समाज का वास्तविक हित और कल्याण बसपा तथा उसकी सरकारों में ही सुरक्षित रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकार दिलाने के लिए लगातार काम किया

बैठक में मायावती ने आरोप लगाया कि अन्य राजनीतिक दलों ने समय-समय पर ओबीसी समाज का इस्तेमाल केवल चुनावी लाभ के लिए किया, लेकिन उनके सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए। उन्होंने कहा कि बसपा ने अपनी स्थापना से लेकर सरकार में रहते हुए ओबीसी समाज को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए लगातार काम किया है।

विज्ञापन


मायावती ने मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू कराने में बसपा की भूमिका का भी उल्लेख किया। साथ ही महात्मा ज्योतिबा फुले, राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज और नारायण गुरु जैसे महापुरुषों को सम्मान देने की पार्टी की नीति को सामाजिक परिवर्तन का आधार बताया।

उन्होंने कहा कि बसपा सरकार ने दलितों और पिछड़े वर्गों के विकास के लिए अलग मंत्रालय, आयोग और विशेष योजनाएं शुरू की थीं। वर्तमान सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनकल्याण की कई योजनाएं अब केवल कागजों तक सीमित रह गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत कर सत्ता की "मास्टर चाबी" हासिल करने के लिए जुटने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed