फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dogs bit a 12-year-old child in the MLA residence complex

Lucknow News: विधायक निवास परिसर में कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को काटा

Wed, 19 Aug 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Dogs bit a 12-year-old child in the MLA residence complex
अस्पताल में घाव दिखाता बच्चा।
लखनऊ। शहर के पॉश इलाके भी आवारा कुत्तों के हमलों से अछूते नहीं हैं। मंगलवार को ओसीआर विधायक निवास परिसर में खेल रहे 12 वर्षीय बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने उसे काटकर घायल कर दिया। परिजन बच्चे को सिविल अस्पताल ले गए। घटना के बाद विधायक निवास परिसर में रहने वाले लोगों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्चा परिसर के ग्राउंड में खेल रहा था। इसी दौरान कुत्तों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाया। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को अस्पताल ले गए। स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि परिसर में अक्सर कुत्तों के झुंड घूमते रहते हैं। समय रहते इन्हें नियंत्रित नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
अगस्त 2026: गोमतीनगर के विभवखंड-3 में आवारा कुत्तों ने व्यापारी अनिल उपाध्याय और सरिता को काटकर घायल किया।
जून 2026: लखनऊ के पूर्व मेयर सुरेश चंद्र अवस्थी पर कुत्तों के झुंड ने हमला किया था। उनके पैर और पीठ में गंभीर घाव हुए थे।
मार्च 2026: मलिहाबाद-रहीमाबाद के तरौना गांव में सात वर्षीय अंशिका पर कुत्तों के झुंड ने हमला किया था। उसकी मौत हो गई थी।
मार्च 2023: जानकीपुरम के सृष्टि अपार्टमेंट में 13 वर्षीय राज आर्यन पर कुत्तों के झुंड ने हमला किया था।
अप्रैल 2022: ठाकुरगंज में घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों पर आवारा कुत्तों ने हमला किया था। इनमें एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

अस्पताल में घाव दिखाता बच्चा।

अस्पताल में घाव दिखाता बच्चा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed