{"_id":"6a94975cb71bbdd3b0067060","slug":"elderly-farmer-dies-after-mud-wall-collapses-lucknow-news-c-13-lko1070-1896809-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कच्ची दीवार ढहने से वृद्ध किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कच्ची दीवार ढहने से वृद्ध किसान की मौत
Mon, 31 Aug 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल। देवरी गजा गांव में रविवार तड़के बारिश के दौरान कच्ची दीवार ढहने से चारपाई पर सो रहे किसान शिवराम (75) की मलबे में दबकर गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें सैदापुर स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने और पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
शिवराम के बेटे मधुराम के मुताबिक, पिता शनिवार रात घर से करीब 150 मीटर दूर स्थित दूसरे मकान में सोए थे। रविवार सुबह करीब चार बजे बारिश के बीच कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।