फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electric crematorium ready in Alambagh, to become operational soon: Municipal Corporation

आलमबाग में विद्युत शवदाह गृह तैयार, जल्द होगा शुरू : नगर निगम

Tue, 28 Jul 2026 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Electric crematorium ready in Alambagh, to become operational soon: Municipal Corporation
लखनऊ। सात साल पुराने मामले की सुनवाई में नगर निगम की ओर से हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ को बताया गया कि आलमबाग दामोदर नगर विद्युत शवदाह गृह बनकर तैयार है। बहुत जल्द इसे चालू किया जाएगा। इस पर कोर्ट ने विद्युत शवदाह गृह बनाने के अनुरोध वाली जनहित याचिका का निस्तारण कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर दो माह में कुछ नहीं होता है तो याचिकाकर्ता कोर्ट को इससे अवगत करा सकता है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने यह आदेश कीर्ति प्रकाश सिंह की वर्ष 2019 में दाखिल जनहित याचिका पर दिया। इसमें स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए आलमबाग के दामोदर नगर में विद्युत शवदाह गृह संचालित करने के निर्देश देने का आग्रह किया गया था। कोर्ट ने कहा कि मामले में अब कुछ किया जाना बाकी नहीं है। इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने याचिका निस्तारित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed