फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Excessive mobile phone use is reducing hearing ability

Lucknow News: मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल घटा रहा सुनने की क्षमता

Sun, 09 Aug 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Excessive mobile phone use is reducing hearing ability
केजीएमयू के फिजियोलॉजी विभाग के स्थापना दिवस समारोह में मौजूद अति​थि।
लखनऊ। केजीएमयू के फिजियोलॉजी विभाग का 115वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को ब्राउन हॉल में हुआ। विशेषज्ञों ने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से सुनने की क्षमता पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

विभाग प्रमुख श्रद्धा सिंह ने अपने शोध को साझा किया। अध्ययन में 15 से 60 वर्ष के 100 से अधिक लोग शामिल थे। शोध में पाया गया कि एक घंटे से ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने वालों की सुनने की क्षमता प्रभावित होती है। वहीं, कम समय तक मोबाइल उपयोग करने वालों में सुनने की क्षमता सामान्य रही।
विज्ञापन

दिल्ली कैंट स्थित आर्मी अस्पताल की कर्नल डॉ. करुणा दत्ता ने मेडिकल शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पठन-पाठन की शैली विद्यार्थियों की समझ बढ़ाती है। केस बेस्ड लर्निंग, समस्या आधारित शिक्षण और समूह चर्चा महत्वपूर्ण हैं। क्लिनिकल पोस्टिंग, हिस्ट्री लेना और बेडसाइड टीचिंग व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाते हैं। सिमुलेशन लैब और डिजिटल माध्यम भी छात्रों के लिए सहायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में सर्वश्रेष्ठ पीजी छात्रा 2025 डॉ. ईशा आतम और शेफाली शर्मा को सम्मानित किया गया। डीन पैरामेडिकल केके सिंह और संदीप भट्टाचार्या समेत अन्य डॉक्टर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed