सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   family members enraged over a love marriage lured their son-in-law home and murdered him In Lucknow

UP News: प्रेम विवाह से नाराज घरवालों ने ही बेटी को बना दिया विधवा, घर बुलाकर दामाद को दी दर्दनाक मौत

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ में प्रेम विवाह से नाराज घरवालों ने ही बेटी को विधवा बना दिया। घर बुलाकर दामाद की हत्या कर दी। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

family members enraged over a love marriage lured their son-in-law home and murdered him In Lucknow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ में प्राइवेट कंपनी के कर्मी विष्णु यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बेटी के प्रेम विवाह से नाराज घरवालों ने ही दामाद की हत्या कर दी। बहाने से घर बुलाया, फिर चारपाई के पाये से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने विष्णु के सास, ससुर और चार सालियों को गिरफ्तार किया है। नामजद चचिया ससुर की तलाश में पुलिस लगी है। मृतक प्रतापगढ़ के सांगीपुर पीथापुर शाहवरी का रहने वाला था।
Trending Videos


डीसीपी मध्य विक्रांत वीर सिंह ने बताया कि बुधवार को विष्णु के पिता छेदीलाल की तहरीर पर ससुर तीर्थराज, सास सरोज, चचिया ससुर यज्ञ नारायण सिंह, साली राधा सिंह, रत्ना सिंह, ज्योति सिंह और विधि सिंह के खिलाफ हत्या, मारपीट व धमकाने की धारा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने यज्ञ को छोड़ कर बाकी सभी नामजद आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पहले तो आरोपी पुलिस को गुमराह कर रहे थे। बाद में कड़ाई करने पर आरोपी तीर्थराज ने बताया कि बेटी साक्षी व विष्णु के प्रेम-विवाह से वह लोग काफी नाराज थे। दोनों का रिश्ता उन लोगों को मंजूर नहीं था। इस बात को लेकर कई बार वाद-विवाद भी हो चुका था।

पत्नी को हाथ-पैर बांधकर बनाया बंधक

इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 17 मार्च की शाम उन्होंने सोची-समझी साजिश के तहत विष्णु यादव और उसकी पत्नी साक्षी को एक पुराने मुकदमे में बातचीत करने के बहाने घर बुलाया। दोनों के पहुंचते ही आरोपियों ने साक्षी को पकड़ लिया। उसके हाथ-पैर बांध कर एक कमरे में बंद कर दिया। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने मिलने विष्णु की चारपाई के पाये से बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। नामजद आरोपी यज्ञ को छोड़कर बाकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यज्ञ की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

पुलिस ने यह सामान किया बरामद

खून से सनी रुई, चूड़ी के टुकडे, दुपट्टा, खून से सनी शर्ट, खून लगा हुआ चारपाई का पाया, खून से सने हुए लकड़ी के दो टुकडे, विष्णु की चाबी का गुच्छा, 170 रुपये, विष्णु का बंद मोबाइल फोन, एक पोटली में विष्णु की खून लगी सफेद शर्ट, पैंट और बेल्ट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed