फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Favorable weather in UP alert issued for thunderstorms, lightning, and torrential rain across 33 districts

UP Weather: यूपी में मौसम मेहरबान, आज 33 जिलों में गरज-चमक-वज्रपात और मूसलाधार बारिश का अलर्ट; जानें अपडेट

Mon, 20 Jul 2026 12:21 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 20 Jul 2026 12:21 AM IST
सार

मौसम विभाग ने यूपी के 33 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Favorable weather in UP alert issued for thunderstorms, lightning, and torrential rain across 33 districts
भारी बारिश - फोटो : PTI

विस्तार

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार के लिए 33 जिलों में गरज चमक के साथ अतिभारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 34 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


रविवार को मानसून में तेजी देखने को मिली। पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में बारिश का दायरा बढ़ा और कई जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। लगातार बारिश से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन

कई जिलों में जोरदार बारिश हुई

रविवार को पूर्वांचल, तराई और बुंदेलखंड के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। बाराबंकी में सर्वाधिक 118.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद बांदा में 85.6 मिमी, श्रावस्ती में 79.4 मिमी, हमीरपुर में 70 मिमी और रामपुर में 68.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की भी स्थिति बन सकती है।

इन जिलों में अति भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मेनपुरी, इटावा, औरेया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन व आस पास के क्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed