फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शॉर्ट सर्किट से कपड़ों की दुकान में लगी आग, 25 लाख का माल खाक

Sun, 05 Mar 2017 01:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Mar 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Lucknow aminabad market

राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। तीनों दुकानों में फैली आग से लगभग 25 लाख रुपये का नुकसान हो गया।

Fire breaks out in Lucknow aminabad market
सूचना पर पहुंची दमकल की 12 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिए दो घंटे की मशक्कत की। इस दौरान पूरे मार्केट में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था।
Fire breaks out in Lucknow aminabad market

अमीनाबाद में उमेश कुमार, मफतलाल और लक्ष्मण की कपड़े की दुकान है। रोज की तरह तीनों व्यापारी शुक्रवार रात दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह करीब सात बजे तीनों दुकानों से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire breaks out in Lucknow aminabad market

सूचना मिलते ही मूवर पर तैनात सिपाही कुलदीप पहुंच गया। उसने दुकान की आग की सूचना थाने और फायर स्टेशन को दी। इसके बाद लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगा।

विज्ञापन
Fire breaks out in Lucknow aminabad market

आग की सूचना पर फायर स्टेशन हजतरगंज से दो गाड़ियां मौके पर भेजी गई। इन गाड़ियों से जब आग पर काबू नहीं पाया गया तो और गाड़ियों को भी बुलाया गया। एक-एक कर एक दर्जन गाड़ियों ने आग बुझाने में लग गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed