फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gautam Buddha Nagar achieves a clean sweep in state swimming.

Lucknow News: राज्य तैराकी में गौतमबुद्धनगर ने किया क्लीन स्वीप

Mon, 27 Jul 2026 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gautam Buddha Nagar achieves a clean sweep in state swimming.
लखनऊ। गौतमबुद्धनगर के खिलाड़ियों ने राज्य जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में क्लीन स्वीप करते हुए सभी खिताबों पर कब्जा जमाया। टीम ने ग्रुप-1 में बालक-बालिका और ग्रुप-2 की बालक-बालिका वर्ग में श्रेष्ठता साबित करते हुए यह सफलता प्राप्त की। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर यथार्थ, वेदांत, उत्सा, अर्पिता, कृष्णा, शारवी और शैला को व्यक्तिगत खिताब अपने नाम किए।
विज्ञापन

केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित स्वीमिंग पूल में आयोजित राज्य तैराकी चैंपियनशिप में व्यक्तिगत ग्रुप-1 वर्ग में कन्नौज के यथार्थ सिंह यादव और गौतमबुद्धनगर के वेदांत चंद्रा ने पांच-पांच स्वर्ण पदक जीतकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। ग्रुप-1 बालिका वर्ग में गौतमबुद्ध नगर की उत्सा गंगवार और गाजियाबाद की अर्पिता सिंह ने पांच-पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए। ग्रुप-2 बालक वर्ग में अयोध्या के कृष्णा यादव ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

वहीं ग्रुप-2 बालिका वर्ग में गौतमबुद्ध नगर की शार्वी वर्मा और शैला भाटी ने चार-चार स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता के आखिरी दिन कन्नौज के यथार्थ सिंह यादव ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले और 100 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या के कृष्णा यादव ने 200 मीटर इंडिविजुअल मिडले, 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 100 मीटर बटरफ्लाई और गाजियाबाद की अर्पिता सिंह ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 500 से अधिक तैराकों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने विजेताओं को ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय, यूपी रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा, यूपी स्वीमिंग एसोसिएशन के सचिव शिवम कपूर, निदेशक रवीन कपूर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed