{"_id":"6ae2569242faf9d4a4065940","slug":"gosaiganj-emerges-as-overall-champion-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1987461-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोसाईगंज बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोसाईगंज बना ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
चौक स्टेडियम में परिषदीय विद्यालयों की खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी।
लखनऊ। चौक स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय परिषदीय विद्यालयों की खेल प्रतियोगिता का बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। गोसाईगंज ब्लॉक ने 139 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप जीती, जबकि मोहनलालगंज 124 अंकों के साथ उपविजेता रहा। काकोरी के पीएम श्री विद्यालय खुशहालगंज के उजैर और गोसाईगंज के भट्टी बरकतपुर की शगुन व्यक्तिगत चैंपियन बने।
दूसरे दिन उच्च प्राथमिक स्तर की स्पर्धाओं में बालकों की 100 मीटर दौड़ में उजैर, 200 और 400 मीटर में काकोरी के आर्यन तथा 600 मीटर में मोहनलालगंज के प्रियांशु पंडित विजेता बने। बालिकाओं की 100, 400 और 600 मीटर दौड़ में शगुन जबकि 200 मीटर में काकोरी की सबा ने बाजी मारी। लंबी कूद में गोसाईगंज के अमर और बीकेटी की मानसी, गोलाफेंक में गोसाईगंज के सौरभ और पलक यादव विजेता बने। चक्रक्षेपण में उजैर और मोहनलालगंज की शशि ने जीत दर्ज की। शतरंज में मलिहाबाद के उत्कर्ष मौर्य और गोसाईगंज की अनुष्का ने बाजी मारी।
लोकगीत और लोकनृत्य में गोसाईगंज जबकि राष्ट्रीय एकांकी में मोहनलालगंज विजेता बना। खो-खो बालक वर्ग में काकोरी और बालिका वर्ग में मोहनलालगंज जीता। कबड्डी में गोसाईगंज के बालकों और बालिकाओं ने खिताब जीता। समापन पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) श्याम किशोर तिवारी और बीएसए विपिन कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।