फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   GRP returned 301 lost mobile phones

Lucknow News: जीआरपी ने लौटाए 301 खोए मोबाइल

Wed, 19 Aug 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
GRP returned 301 lost mobile phones
मोबाइल के साथ यात्री।
लखनऊ। रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और उनके परिसर में चोरी हुए या खोए 301 मोबाइल फोन मंगलवार को यात्रियों को वापस लौटाए गए। जीआरपी प्रशासन ने पुलिस लाइन सभागार में ये मोबाइल सुपुर्द किए। इन मोबाइलों की कुल कीमत करीब 55 लाख रुपये थी। खोए हुए फोन पाकर यात्रियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने जीआरपी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक जीआरपी रोहित मिश्रा ने जनसुनवाई की शिकायतों का संज्ञान लिया था। इसके बाद चोरी हुए, खोए व गिरे मोबाइल की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सर्विलांस और थानों की टीमों ने अथक प्रयास किए। देश के विभिन्न राज्यों और प्रदेश के अलग-अलग जिलों से ये मोबाइल बरामद हुए। आलमबाग निवासी हरमती सिंह का चारबाग स्टेशन पर खोया मोबाइल झारखंड से बरामद हुआ। जीआरपी ने रक्षाबंधन से पहले यात्रियों को यह सौगात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed