सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heads of 65 TB-free Gram Panchayats of the capital were honored.

Lucknow News: राजधानी की टीबी मुक्त 65 ग्राम पंचायत के प्रधान हुए सम्मानित

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Heads of 65 TB-free Gram Panchayats of the capital were honored.
सम्मानित ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी की टीबी मुक्त 65 ग्राम पंचायतों को मंगलवार को विश्व क्षय रोग दिवस पर सम्मानित किया गया। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने जिन ग्राम पंचायतों में लगातार तीन वर्षों से कोई टीबी मरीज नहीं मिला, उन्हें स्वर्ण, जहां दो वर्षों से कोई टीबी मरीज नहीं मिला, उन्हें रजत और जहां एक वर्ष से कोई टीबी मरीज नहीं मिला, उन्हें कांस्य स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र प्रदान किया।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों की सक्रियता के कारण ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो रही हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाएं और अपनी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने कहा कि लोगों में नियमित दवा सेवन के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है, क्योंकि दवा का नियमित सेवन न होने पर सामान्य टीबी एमडीआर टीबी का रूप ले सकती है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य और गैर-संचारी रोगों से संबंधित स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाएं। साथ ही वीएचएनडी सत्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को अधिक क्रियाशील बनाने तथा आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि जनपद में 15 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं, जिनमें से अब तक साढ़े आठ लाख कार्ड बन चुके हैं।
इस मौके पर केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के चिकित्सक प्रो. राजीव गर्ग, पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. आरएएस कुशवाहा ने टीबी मुक्त अभियान में ग्राम पंचायतों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
---

ये ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त
स्वर्ण स्मृति चिह्न :
बख्शी का तालाब ब्लॉक की डिगोई ग्राम पंचायत
रजत स्मृति चिह्न
- बख्शी का तालाब ब्लॉक की बाहरगांव, कौड़ियामऊ, हरधौरपुर, कपासी, मिसिरपुर, मोहम्मदपुर गढ़ी, पालपुर, पारा, सीवां, सुभान नगर अरिगवां, रजौली, राजपुर सलेमपुर ग्राम पंचायत।
- काकोरी ब्लॉक की जगतपुर ग्राम पंचायत
- मलिहाबाद ब्लॉक की हतौली ग्राम पंचायत
- सरोजनीनगर ब्लॉक की पहाड़पुर, तेरवा, बेंती, परवर पूरब ग्राम पंचायत
कांस्य स्मृति चिह्न :
- बख्शी का तालाब ब्लॉक की अस्ती, चक पृथ्वीपुर, चंदा कोडर, दरियापुर, हनुमंतपुर, जमखनवा, करौंदी, खेसरावन, किशुनपुर, मंडौली, मानपुर लाला, सोनवां, परसऊ ग्राम पंचायत।
- चिनहट ब्लॉक की धतींगरा, बोरुमऊ,धोबेला ग्राम पंचायत।
- गोसाईंगंज ब्लॉक की भट्टी बरकत नगर, घुरसारा ग्राम पंचायत
- काकोरी ब्लॉक की बंशीगढ़ी, गहलवारा, कुसुमी, और गोहरामऊ
- मलिहाबाद ब्लॉक की हमिरापुर, मोहम्मदनगर रहमत नगर, भदेसरमऊ ग्राम पंचायत
- माल ब्लॉक की हसनपुर और सरथरा
- मोहनलालगंज ब्लॉक की दहियर, देवती, गोविंदपुर, पारसपुर ठट्ठा, पेरहटा, तमोरिया मदारपुर, बधौना,देधारी, हसनपुर कनेरी, रघुनाथ खेड़ा, रतनपुर ग्राम पंचायत
- सरोजनीनगर ब्लॉक की शाहमोहम्मदपुर अपैया, अंधपुर देव, खटोला, मेमोरा, गोदौली, लतीफ़नगर और रहीमनगर पढ़ियाना।

सम्मानित ग्राम प्रधान।

सम्मानित ग्राम प्रधान।

सम्मानित ग्राम प्रधान।

सम्मानित ग्राम प्रधान।

सम्मानित ग्राम प्रधान।

सम्मानित ग्राम प्रधान।

सम्मानित ग्राम प्रधान।

सम्मानित ग्राम प्रधान।

सम्मानित ग्राम प्रधान।

सम्मानित ग्राम प्रधान।

सम्मानित ग्राम प्रधान।

सम्मानित ग्राम प्रधान।

सम्मानित ग्राम प्रधान।

सम्मानित ग्राम प्रधान।

सम्मानित ग्राम प्रधान।

सम्मानित ग्राम प्रधान।

सम्मानित ग्राम प्रधान।

सम्मानित ग्राम प्रधान।

सम्मानित ग्राम प्रधान।

सम्मानित ग्राम प्रधान।

सम्मानित ग्राम प्रधान।

सम्मानित ग्राम प्रधान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed