फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heavy rains take break in UP heat and humidity to cause discomfort now here forecast for next 7 days

यूपी मौसम: मानसून ने बदली चाल, भारी बारिश पर लगा ब्रेक; अब गर्मी और उमस करेगी परेशान, जानें अगले 7 दिन का हाल

Wed, 09 Sep 2026 08:21 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 09 Sep 2026 08:21 AM IST
सार

यूपी में मानसून ने अपनी चाल बदल ली है। भारी बारिश पर ब्रेक लग गया है। अब गर्मी और उमस परेशान कर सकती है। दो दिन में चार डिग्री तक पारा चढ़ेगा। आगे पढ़ें और जानें अगले 7 दिन का हाल...

विज्ञापन
Heavy rains take break in UP heat and humidity to cause discomfort now here forecast for next 7 days
सुबह-सुबह राजधानी में पेड़ों पर गिरती धूप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों हो रही मानसूनी बारिश के फिलहाल थमने के संकेत हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ेगा। आगे एक सप्ताह तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी के अलावा कहीं भारी बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


बारिश के कमजोर पड़ने से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अब धूप खिलेगी। इसके साथ ही प्रदेश भर में अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को बस्ती, सुल्तानपुर, कानपुर और सोनभद्र में बारिश हुई। बुधवार के लिए प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत हैं। हालांकि इस दौरान पूर्वी यूपी और दक्षिणी यूपी में छिटपुट बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed