सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Helipads will be built at 90 locations in the division, selection of 80 sites completed.

Lucknow News: मंडल के 90 स्थानों पर बनेंगे हेलीपैड, 80 स्थलों के चयन का काम पूरा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Helipads will be built at 90 locations in the division, selection of 80 sites completed.
बैठक करते मंडलायुक्त।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ मंडल के 90 स्थानों पर हेलीपैड बनाए जाएंगे। इनमें से 80 स्थलों के चयन का काम पूरा कर लिया गया है। मंडलायुक्त विश्वास पंत ने मंगलवार को शेष के लिए भी जल्द स्थल तलाश करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
Trending Videos

आयुक्त सभागार में मंडल की विभिन्न योजनाओं की प्रगति समीक्षा के दौरान उन्होंने लंबित कार्यों तथा भर्ती, निर्माण और जनसेवा योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की, जिसमें कई जिलों की प्रगति खराब मिली। उन्होंने इसमें सुधार करने के निर्देश के साथ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। समीक्षा के दौरान डिजिटल लाइब्रेरी योजना में हरदोई, रायबरेली, सीतापुर व उन्नाव में पुस्तकों व फर्नीचर के भुगतान लंबित मिले। मंडल की 31 ग्राम पंचायतों में जन सेवा केंद्र निष्क्रिय मिले, जिन्हें तत्काल चालू कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत सहायक भर्ती मामले में सीतापुर, लखनऊ, लखीमपुर सहित कई जिलों में पंचायत सहायकों के पद रिक्त पाए गए। कृषक रजिस्ट्री में रायबरेली, उन्नाव व लखनऊ की प्रगति राज्य औसत से कम मिली। कन्या सुमंगला योजना में सीतापुर, रायबरेली व लखीमपुर खीरी में आवेदन सत्यापन लंबित मिले। रायबरेली व सीतापुर में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण अधूरे मिले। गो आश्रय स्थल लखनऊ, उन्नाव व सीतापुर में सभी गो आश्रय स्थलों पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए गए। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed